{"_id":"6808ce1d74f8aeef790658bc","slug":"people-involved-in-the-funeral-procession-were-attacked-by-bees-causing-chaos-jodhpur-news-c-1-1-noi1400-2865077-2025-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: मधुमक्खियां आईं तो अर्थी छोड़ भागे लोग, दो घंटे बाद किया अंतिम संस्कार, सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: मधुमक्खियां आईं तो अर्थी छोड़ भागे लोग, दो घंटे बाद किया अंतिम संस्कार, सामने आया वीडियो
जोधपुर ग्रामीण में खिनदाखोर के देवराज नगर में मधुमक्खियां ने शव यात्रा पर हमला कर दिया। हांडी से निकले धुंआ से मधुमक्खियां उड़ने लगी और उन्होंने शव यात्रा में जा रहे लोगों पर हमला कर दिया, जिससे एक बार तो अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण एक युवक का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे।
मधुमक्खियां के हमले के बाद मची अपरा-तफरी से बचने के लिए लोगों ने मच्छरदानियों और पॉलिथीन की मदद से खुद को बचाया। पॉलिथीन से शरीर को कवर करने के बाद लोग इधर-उधर भागते भी दिखे। दो घंटे के बाद स्थिति सामान्य होने पर युवक का अंतिम संस्कार किया गया था, युवक का देहांत मंगलवार को हो गया था।
खिनदाखोर देवराज नगर निवासी देवी सिंह बकरी चराने और खेती-बाड़ी का काम करता था। गर्मी के चलते देवी सिंह तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिसका आज अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव यात्रा श्मशान घाट पहुंची वहां हांडी से निकल रहे धुएं से मधुमक्खियां उग्र हो गई और मधुमक्खियां ने शव यात्रा में शामिल कई लोगों को डंक मारे, जिसके चलते और लोग इधर-उधर भागने लगे।
मधुमक्खियां के हमले से बचने के लिए लोग पास के रामदेव मंदिर में गए जहां मौजूद नर्सिंग कर्मी ने उन्हें मच्छरदानी उपलब्ध करवाई। वहीं, कुछ लोगों ने पॉलिथीन से शरीर को ढककर खुद का बचाव किया। आखिरकार दो घंटे बाद मधुमक्खियां के शांत होने पर ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों ने बताया कि देवी सिंह पशुपालन और खेती-बाड़ी का काम करता था तेज गर्मी के चलते देवी सिंह की मंगलवार को मौत हुई थी और आज उसका अंतिम संस्कार किया गया इस समय मधुमक्खियां ने हमला किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।