Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Punjab Assembly Speaker condemns Pahalgam terrorist attack
{"_id":"6808b21ae45f430fac015c29","slug":"video-punjab-assembly-speaker-condemns-pahalgam-terrorist-attack-2025-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब विधानसभा स्पीकर ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विधानसभा स्पीकर ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा
फरीदकोट में कोटकपूरा क्षेत्र से विधायक व पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संधवां ने कहा कि कोई भी धर्म निर्दोष व्यक्ति की हत्या की अनुमति नहीं देता। उन्होंने याद दिलाया कि कुछ साल पहले सिख समाज को अनंतनाग के छत्तीसिंह पोरा में भी इसी तरह के नरसंहार का सामना करना पड़ा था। स्पीकर ने इस घटना को सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहन जांच की जरूरत है। यह आपसी भाईचारे को खत्म करने का प्रयास है।
उन्होंने देश के नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही कहा कि इस विकट समय में समझदारी से काम लेना चाहिए। स्पीकर ने सभी से एकजुट होकर देश विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।