{"_id":"6808b3cc589d003dad0fc7cc","slug":"video-bjp-postponed-west-zone-conference-tribute-was-paid-to-those-who-lost-their-lives-in-pahalgam-attack-2025-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पश्चिम क्षेत्र का सम्मेलन किया स्थगित, पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले लोगों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने पश्चिम क्षेत्र का सम्मेलन किया स्थगित, पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले लोगों को दी गई श्रद्धांजलि
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम क्षेत्र का सम्मेलन भी स्थगित कर दिया। इस सम्मेलन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि इस हमले से मानवता को बहुत बड़ा आघात पहुंचा है, जिस प्रकार वहां लोगों का धर्म पूछ-पूछ कर उनको गोली मारी गई यह सीधा-सीधा दर्शाता है कि पाकिस्तान का इस हमले में हाथ है। दोषी कोई भी हो उसको बक्शा नहीं जाएगा।
मोदी सरकार इस हमले को लेकर के बहुत ही गंभीर है और पूरे भारतवासियों के साथ-साथ विदेशों तक में भी सभी में इसके प्रति विरोध है। सभी कार्यकर्ताओं ने आज जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया। इस श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, पश्चिम के महामंत्री हरिओम शर्मा, पश्चिम के उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, योगेंद्र चौधरी, सुमित पर्चा, राहुल प्रजापति, शमेंद्र त्यागी, प्रफुल्ल सारस्वत, पुनीत गोयल, कपिल सिंघल, अशोक बबली, कुणाल चौधरी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।