{"_id":"6808b135dccf44c07b0417a4","slug":"wanted-criminal-rdx-involved-in-cases-across-three-police-stations-arrested-in-udaipur-with-pistol-was-planning-revenge-for-imprisoned-associates-udaipur-news-c-1-1-noi1399-2864889-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: तीन थानों का वांछित बदमाश गिरफ्तार, जेल में बंद साथियों की दुश्मनी का बदला लेने की फिराक में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: तीन थानों का वांछित बदमाश गिरफ्तार, जेल में बंद साथियों की दुश्मनी का बदला लेने की फिराक में था
Wed, 23 Apr 2025 08:28 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 08:28 PM IST
सार
उदयपुर में तीन थानों का वांछित बदमाश RDX पिस्टल के साथ गिरफ्तार हुआ है। जेल में बंद साथियों की दुश्मनी का बदला लेने की फिराक में था।
विज्ञापन
पुलिस वाहन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर में गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने तीन थानों के वांछित बदमाश रोहित निमावत उर्फ आरडीएक्स को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जोगीतालाब क्षेत्र में हथियार बेचने की फिराक में घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला व पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
थानाधिकारी ने बताया कि रोहित निमावत सुखेर, हिरणमगरी और गोवर्धनविलास थाना क्षेत्रों में अपहरण, हत्या के प्रयास और हथियार दिखाकर धमकाने के मामलों में वांछित था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेट अन्य धाराओं मे मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: करौली में सपोटरा के दो युवाओं का यूपीएससी में चयन, प्रशांत मीना और विकास मीना हुए सिलेक्ट
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रोहित अपने साथियों हनी निमावत उर्फ डोनेश और अंश गहलोत के साथ मिलकर अपराध करता था। दोनों साथी पहले से ही जेल में बंद हैं। गैंग का विवाद वीरेंद्र निमावत से चल रहा है, जिस पर पहले भी हमला किया गया था। जेल में बंद साथियों से दुश्मनी का बदला लेने के लिए रोहित हथियार लेकर घूम रहा था। आर्थिक तंगी के चलते वह हथियार बेचने की फिराक में था। रोहित पर उदयपुर के विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास, अपहरण, मारपीट, धमकाने व आर्म्स एक्ट सहित कुल 5 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।
यह भी पढ़ें: श्रीगंगानगर में आपसी कहासुनी के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, ये रहा पूरा मामला