Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Dausa News
›
Dausa Municipal Council Chairman Mamta Chaudhary suspended from post by Self Government Department
{"_id":"6703de2c563498335408ffef","slug":"dausa-municipal-council-chairman-mamta-chaudhary-suspended-from-post-by-self-government-department-dausa-news-c-1-1-noi1350-2189695-2024-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa News: दौसा नगर परिषद सभापति ममता चौधरी पर पद के दुरुपयोग का आरोप, डीएलबी ने पद से किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: दौसा नगर परिषद सभापति ममता चौधरी पर पद के दुरुपयोग का आरोप, डीएलबी ने पद से किया निलंबित
दौसा नगर परिषद सभापति ममता चौधरी को स्वास्थ्य शासन विभाग राजस्थान ने सभापति के पद से निलंबित कर दिया। स्वास्थ्य शासन विभाग जयपुर ने अधिकृत पत्र जारी कर बताया है कि ममता चौधरी दौसा नगर परिषद सभापति के खिलाफ पिछले कई दिन से भ्रष्टाचार कार्यों में अनियमितता और पद के दुरुपयोग की शिकायत मिल रही थी। इसके लिए ममता चौधरी से डीएलबी में एक पत्र लिखकर उक्त मामले में संतोषजनक जवाब देने की मांग की थी।
इधर, स्वायत शासन विभाग के पत्र का दौसा नगर परिषद सभापति ममता चौधरी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। इसके चलते सोमवार को ममता चौधरी पर डीएलबी की ये गाज गिरी है। स्वास्थ्य शासन विभाग जयपुर में ममता चौधरी के खिलाफ की गई पद से बर्खास्त की कार्रवाई पर बताया कि नगर परिषद, दौसा का कृत्य राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 (1) (घ) (i) (ii) (iii) (vi) के तहत पाये जाने एवं उनके सभापति के पद पर बने रहने से विचाराधीन न्यायिक जांच को प्रभावित करने की संभावना के मद्देनजर राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 39 (6) के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार ममता चौधरी, सभापति, नगर परिषद,दौसा को सभापति एवं सदस्य नगर परिषद, दौसा के पद से तुरन्त प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बता दें कि दौसा नगर परिषद की ममता चौधरी ऐसी पहली सभापति हैं, जिसके खिलाफ कई बार पार्षदों में भ्रष्टाचार मनमानी तथा धांधली करने तक के आरोप लगाए थे, क्योंकि उस समय इन आरोपों पर ध्यान नहीं दिया और जैसे ही सरकार बदली तो शायद शासन विभाग तुरंत हरकत में आया। आज सभापति को उसके पद से निलंबित कर दिया गया। ध्यान रहे हाल ही में कुछ दिन पूर्व नगर परिषद दौसा पर बिजली विभाग का करोड़ों रुपये का बिजली बिल बकाया होने के चलते कनेक्शन भी विच्छेद कर दिया गया था, जिसमें जिला कलेक्टर को हस्तक्षेप करना पड़ा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।