फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Women reached the office of the water supply department to discuss the water problem

Alwar News: पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचीं महिलाएं, जमकर किया प्रदर्शन

Mon, 24 Mar 2025 06:37 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Mon, 24 Mar 2025 06:37 PM IST
Women reached the office of the water supply department to discuss the water problem

अलवर में पानी की समस्या को लेकर खाटू श्याम मंदिर से अखैपुरा तक की स्थानीय महिलाएं आज मनु मार्ग स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने इलाके में एक महीने से जारी पानी की किल्लत को लेकर विरोध जताया और अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं।

महिलाओं का कहना है कि खाटू श्याम मंदिर तक तो पानी की आपूर्ति सुचारू है, लेकिन उसके आगे अखैपुरा मोहल्ले में पानी की भारी किल्लत है। दो दिन पूर्व भी स्थानीय महिलाएं और पुरुष जलदाय विभाग कार्यालय पहुंचे थे, जहां अधिकारियों ने इलाके में जल्द ही बोरिंग लगाने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होने पर महिलाएं मिनी सचिवालय जिला कलेक्टर कार्यालय भी पहुंचीं और अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी।

पढ़ें: जल चोरी पर प्रशासन का कड़ा रुख, चार मुकदमे दर्ज, लाखों का जुर्माना वसूला; जानें पूरा मामला

अधिशासी अभियंता संजय सिंह ने एक बार फिर जल्द ही बोरिंग करवाने का आश्वासन दिया और जलदाय विभाग कार्यालय जाने को कहा, लेकिन कार्यालय पहुंचने के बाद भी कोई अधिकारी नहीं मिला। नाराज महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनके इलाके में बोरिंग लगाने का काम शुरू नहीं होगा, तब तक वे धरने पर बैठी रहेंगी।

गौरतलब है कि 21 मार्च को भी महिलाएं जलदाय विभाग कार्यालय गई थीं और जोर-शोर से पानी की मांग उठाई थी। उस समय भी अभियंताओं ने जल्द बोरिंग कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन वादे के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

महिलाओं का कहना है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे वे बेहद निराश हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक कोई अधिकारी आकर ठोस वादा नहीं करता, वे कार्यालय के बाहर धरने पर डटी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : विद्यार्थियों ने डीसी चंबा को साैंपा ज्ञापन, भलेई काॅलेज को बंद करने की अधिसूचना वापस लेने की उठाई मांग

24 Mar 2025

VIDEO : मध्य दिल्ली में जाम का झाम, शादीपुर से पूसा रोड तक रेंगी गाड़ियां, लोग हुए परेशान

24 Mar 2025

VIDEO : सीटू जिला कमेटी सिरमौर की बैठक में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए बनाई रणनीति

24 Mar 2025

VIDEO : अमर उजाला संवाद में जवाहर नगर कैंप में नाली जाम होने से भरा पड़ा कचरा, लोगों का दुर्गंध से निकलना हुआ दूभर

24 Mar 2025

VIDEO : 36 घंटे से पानी की अपूर्ति बाधित, सेक्टर अल्फा-1 के निवासियों ने काटा हंगामा

24 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : फतेहाबाद परिषद कार्यालय में गृहकर भरने के लिए लगी लाइन, पोर्टल धीमा

24 Mar 2025

VIDEO : सहकारी समिति के सचिव का शव गोदाम में फंदे से लटका शव, हत्या का आरोप

24 Mar 2025
विज्ञापन

गायक मासूम शर्मा के 'खटोला-2' गाना शुरू करते ही पुलिस ने छीना माइक, मच गया बवाल

24 Mar 2025

VIDEO : हिसार में किसानों ने फूंका पंजाब सीएम का पुतला

24 Mar 2025

VIDEO : मोहाली में तहसील का औचक निरीक्षण

24 Mar 2025

VIDEO : चरखी दादरी में लेनदारों से तंग होकर युवक ने खाया जहर

24 Mar 2025

VIDEO : फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में गर्भवती की जांच के लिए शिविर का आयोजन

24 Mar 2025

VIDEO : आईजी सुखचैन सिंह गिल ने दी जानकारी, 450 किसानों को आज किया जाएगा रिहा

VIDEO : घर से नाराज होकर निकले आपदा विशेषज्ञ ने पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या, कार में मिला शव

24 Mar 2025

VIDEO : नवोदय की कोचिंग ले रहे विद्यार्थियों के लिए मॉक टेस्ट करवाया

24 Mar 2025

VIDEO : हमीरपुर में सड़क हादसा, बाइक सवार मजदूर की मौत, दो लोग घायल

24 Mar 2025

VIDEO : कुल्लू में विश्व क्षय रोग दिवस पर निकाली जागरुकता रैली

24 Mar 2025

VIDEO : बिलासपुर में रेल लाइन के निर्माणाधीन पिलर से गिरकर मजदूर की हुई मौत

24 Mar 2025

VIDEO : राजकीय महाविद्यालय पझौता में नवाजे मेधावी, विद्यार्थियों ने डाली नाटी

24 Mar 2025

VIDEO : बद्दी में दुकान से लाखों की चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

24 Mar 2025

VIDEO : एक माह के बच्चे को उठा ले गया जंगली जानवर

24 Mar 2025

VIDEO : यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिख रहे विद्यार्थियों के अजब-गजब जवाब, तीन लाख से ज्यादा काॅपियां जंचीं

24 Mar 2025

VIDEO : एक जोड़े का विवाह और 11 रिश्ते हुए तय, अग्रवैश्य प्रगतिशील वैवाहिक जनकल्याण समिति की पहल

24 Mar 2025

VIDEO : करनाल सेक्टर 12 में ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम का आयोजन

24 Mar 2025

VIDEO : बहुद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोज, प्रभारी मंत्री नें की शिरकत, मंत्री गणेश जोशी बोले- प्रदेश में बेरोजगारी दर में आई कमी

Sidhi News: सीधी कलेक्टर पर टाइगर रिजर्व में निजी वाहन ले जाने का आरोप, NTCA ने शुरू की जांच

24 Mar 2025

VIDEO : पेंड्रा में खुली भ्रष्टाचार की पोल!, लाखों रुपये से बनी नई सड़क, दो माह में उखड़ी

VIDEO : फॉर्मेसी-ड्राइक्लीनिंग की दुकान नहीं, जाना पड़ता है बाहर, लोगों ने अमर उजाला संवाद में समस्याएं बताईं

24 Mar 2025

VIDEO : ई-रिक्शा और बाइक में आमने सामने की भिड़ंत, एक की मौत...साथी गंभीर

24 Mar 2025

Damoh News: डुकरसता के जंगल में भीषण आग, आग बुझाने कर्मचारियों ने गीली झाड़ियों का लिया सहारा,मशीनें खराब

24 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed