{"_id":"67e13a62a51e43f7160c23e9","slug":"administration-takes-action-against-those-who-do-business-by-illegally-stealing-water-from-pipelines-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer News: जल चोरी पर प्रशासन का कड़ा रुख, चार मुकदमे दर्ज, लाखों का जुर्माना वसूला; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer News: जल चोरी पर प्रशासन का कड़ा रुख, चार मुकदमे दर्ज, लाखों का जुर्माना वसूला; जानें पूरा मामला
Mon, 24 Mar 2025 04:26 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 24 Mar 2025 04:26 PM IST
सार
Barmer: बीते तीन दिनों में भुका भगत सिंह टोल नाके के आसपास अवैध कनेक्शन लेने वाले बड़े मामलों की पहचान की गई। जल विभाग ने पुलिस थाना सिणधरी में पुलिस सहायता के लिए प्रार्थना पत्र भेजा, जिस पर थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ विभागीय टीम को सहयोग दिया।
विज्ञापन
जल चोरी पर प्रशासन का कड़ा रुख
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परियोजना पोकरण फलसुंड-बालोतरा-सिवाना की मुख्य पाइप लाइनों से अवैध रूप से पानी चोरी कर व्यापार करने वालों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। अब तक चार मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं और पूर्व में 4,44,326 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन
ड्राइवर ने अधिकारी को रौंदने की कोशिश
रविवार को बालोतरा परियोजना खंड के अधिकारियों ने भुका भगत सिंह से सिणधरी के बीच 600 मिमी डीआई पाइप लाइन को नुकसान पहुंचाकर चोरी से पानी भरने की घटना पकड़ी। ट्रैक्टर-टैंकर ड्राइवर सलीम खान को रंगे हाथों पकड़ा गया। जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता बाबूलाल मीणा ने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टर (मैसी फर्गुसन MF 245 DI VI, इंजन S. NO.- SJ327B93245, चैसिस नंबर MEA44CD1AS1499734) पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था।
विज्ञापन
नाम-पता पूछे जाने पर सलीम खान ने चालाकी दिखाते हुए ट्रैक्टर चालू कर दिया और सहायक अभियंता कन्हैयालाल बैरवा पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि, आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में जलदाय विभाग ने सिणधरी थाने में सलीम खान के खिलाफ राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जल प्रवाह बाधित करने, जल चोरी करने और अधिकारी की जान लेने के प्रयास में मुकदमा दर्ज करने का प्रार्थना पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
पढ़ें: राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर बढ़ा विवाद, सिरोही में सपा सांसद के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन
अवैध कनेक्शनों पर छापेमारी, कड़ी कार्रवाई जारी
बीते तीन दिनों में भुका भगत सिंह टोल नाके के आसपास अवैध कनेक्शन लेने वाले बड़े मामलों की पहचान की गई। जल विभाग ने पुलिस थाना सिणधरी में पुलिस सहायता के लिए प्रार्थना पत्र भेजा, जिस पर थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ विभागीय टीम को सहयोग दिया। विभागीय टीम ने इन सभी अवैध जल कनेक्शनों को तत्काल काट दिया और संबंधित व्यक्तियों पर औद्योगिक दर से भारी पेनल्टी लगाई। साथ ही, जल चोरी, राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक पेयजल को व्यापारिक उपयोग में लेने के आरोप में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।
सख्त चेतावनी: अवैध कनेक्शन तुरंत हटाएं
अधिशासी अभियंता बाबूलाल मीणा ने कहा कि जल विभाग की विशेष टीम लगातार छानबीन कर रही है और जल चोरी करने वालों की गुप्त सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति पाइप लाइनों से अवैध रूप से पानी चोरी कर व्यापार कर रहा है, वह तुरंत कनेक्शन हटा ले, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माना झेलने के लिए तैयार रहे।
भविष्य में भी जारी रहेगा अभियान
जल संसाधनों की सुरक्षा और अवैध जल चोरी रोकने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। गांवों, ढाणियों और शहरी क्षेत्रों में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि हर व्यक्ति को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल मिल सके।