Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar News Police engaged in arresting cow smugglers three absconding accused arrested in case
{"_id":"67bda2ac15d24b73870869f9","slug":"alwar-police-busy-in-arresting-drug-smugglers-alwar-news-c-1-1-noi1339-2664813-2025-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: गोतस्करों की धरपकड़ में लगी पुलिस, मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: गोतस्करों की धरपकड़ में लगी पुलिस, मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 09:34 PM IST
Link Copied
अलवर पुलिस इन दिनों गोतस्करों की धरपकड़ में लगी हुई है। शहर के एनईबी थाना पुलिस द्वारा अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन चार सालों से गोतस्करी के मामले में फरार तीन आरोपियों को रात को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले दो गोतस्कर कोतवाली और एक गोतस्कर अरावली विहार थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए थे।
पुलिस द्वारा ये सभी गोतस्कर एक सप्ताह के अंदर ही पकड़े गए हैं। पुलिस द्वारा इन सभी गोतस्करों से गहनता से पूछताछ भी कर रही है। इनमें से अरावली विहार थाना पुलिस द्वारा तो एक गोतस्कर रंगे हाथ पकड़ा गया था, जिससे पत्थर, देसी कट्टा और दो गायें भी बरामद की गई थी। इस धरपकड़ में चार गोतस्कर फरार हो गए थे, जिनको पुलिस तलाश रही है।
जानकारी के अनुसार, एनईबी थाना के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार ने बताया कि 2021 व 2022 में गोतस्करी के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 2021 से फरार चल रहे दो आरोपी साजिद उर्फ सज्जी पुत्र हाजी आमीन उम्र 26 साल निवासी अड़बर और गुलफाम पुत्र सिराज मेव उम्र 27 साल निवासी अड़बर नूंह मेवात को पकड़ा है। ये आरोपी गोतस्करी के मामले में फरार चल रहे थे, जिनको धरपकड़ अभियान में दबिश देकर पकड़ा गया।
मामले में 2022 से फरार चल रहे शरीफ पुत्र रुजदार उम्र 24 साल जिला डीग निवासी बिडगावा को गिरफ्तार किया गया है।यह भो गौ तस्करी के प्रकरण में वांछित चल रहा था। अभी पुलिस द्वारा तीनो आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है कि आखिर कैसे और कहां से गायों को उठाकर उनकी तस्करी करने का काम करते हैं और गायों को लेकर किन रास्तो से होकर हरियाणा जाते है।इस मामले में ओर कितने लोग शामिल है इस बारे में भी इनसे पूछताछ के8 जा रही है ताकि उनकी भी धर पकड़ की जा सके। कोई अन्य व्यक्ति भी इस मामले में सम्मिलित है या नही यह जांच ओर पूछताछ के बाद ही सामने आ पायेगा। पूछताछ के बाद आरोपियों कोन्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।