{"_id":"67c80574c776dd25fe0a049f","slug":"a-young-man-was-caught-with-an-illegal-country-made-pistol-alwar-news-c-1-1-noi1339-2693247-2025-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar News: पुलिस ने देसी कट्टे और दो कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार, कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: पुलिस ने देसी कट्टे और दो कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार, कर रही पूछताछ
अलवर जिले के वैशाली नगर थाना पुलिस ने 0.32 बोर के कट्टे और दो जिंदा कारतूस के साथ एक आारोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी के खिलाफ फिलहाल आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
वैशाली नगर थाने के एएसआई काशीराम शर्मा ने बताया कि चार मार्च की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जीएसटी चौराहे से मुल्तान नगर की तरफ जाने वाले रोड पर एक युवक अवैध हथियार के साथ खड़ा है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां एक युवक अनिल कुमार उर्फ मोटा पुत्र रामप्रसाद (25) निवासी नई बस्ती खड़ा मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से 0.32 बोर का अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है कि इससे पहले वह किसी वारदात में शामिल था या नहीं। इससे यह भी पूछा जाएगा कि उसने देसी कट्टा और कारतूस कहां से लाए, क्योंकि ये आसानी से उपलब्ध नहीं होते। देसी कट्टे आमतौर पर उन्हीं लोगों को बेचे जाते हैं, जिनकी पहचान पहले से होती है या जो किसी परिचय के जरिए हथियार सप्लायर्स तक पहुंचते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।