{"_id":"6abf98ca4bd397aaa8045625","slug":"alwar-road-accident-retired-sub-inspector-ram-khiladi-death-unknown-vehicle-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर: अज्ञात वाहन की टक्कर से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर की मौत, बेटा घायल; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर: अज्ञात वाहन की टक्कर से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर की मौत, बेटा घायल; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Fri, 02 Oct 2026 05:16 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Fri, 02 Oct 2026 05:16 PM IST
सार
अलवर के सदर थाना क्षेत्र में टेल्को सर्किल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर राम खिलाड़ी की मौत हो गई। वह अपने बेटे भीम सिंह के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। हादसे में बेटा भी घायल हुआ है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है।
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सदर थाना क्षेत्र में टेल्को सर्किल के पास हुए भीषण सड़क हादसे में केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। बड़का गांव निवासी सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर राम खिलाड़ी अपने बेटे भीम सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर वापस आ रहे थे, तभी पीछे से आए एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
दोस्त के सेवानिवृत्ति समारोह से लौट रहे थे पिता-पुत्र
राम खिलाड़ी लगभग आठ महीने पहले ही केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल की सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। वह अपने बेटे भीम सिंह के साथ किशनगढ़ क्षेत्र में अपने मित्र के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों पिता-पुत्र अपनी मोटरसाइकिल से वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल टेल्को सर्किल के समीप पहुंची, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े।
जयपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु
स्थानीय निवासियों की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। दुर्घटना में भीम सिंह को मामूली चोटें आईं, जबकि राम खिलाड़ी की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई थी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। परिजन तुरंत जयपुर लेकर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उपचार के दौरान बृहस्पतिवार रात राम खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद चालक अपने वाहन के साथ मौके से भाग जाने में सफल रहा। अब पुलिस आरोपी की पहचान के लिए टेल्को सर्किल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। साथ ही पुलिस दुर्घटना के कारणों और वाहन का सुराग लगाने के लिए निवासियों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।