{"_id":"6918a0ab9dc8163614080e9c","slug":"video-rss-leader-son-shot-dead-in-firozpur-punjab-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, बीच बाजार मारी गोली, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, बीच बाजार मारी गोली, मची भगदड़
शहर के मोची बाजार में शनिवार रात दो बदमाशों ने आरएसएस के नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली शख्स के सिर में लगी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी वारदात स्थल पर पहुंच गए और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता बलदेव राज अरोड़ा का बेटा नवीन अरोड़ा शहर के मोची बाजार में मनियारी की दुकान चलाता था। शनिवार रात को वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। दो शातिर आए और उस पर गोलियां दाग दीं। नवीन के सिर पर गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद शहर के बाण बाजार की तरफ भाग गए।
गोली की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई। संघ के कार्यकर्ता राजेश खुराना ने बताया कि आजादी के समय के आरएसएस नेता रहे दीनानाथ अरोड़ा का नवीन पोता है। मोची बाजार में नवीन मनियारी की दुकान करता था। यूको बैंक के पास आरोपियों ने उसे गोली मार दी। घायल को इलाज के लिए फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।