{"_id":"6918492b20a3b22bfb03070d","slug":"video-sarathara-patal-jayata-pakhavaugdha-para-ayathhaya-ma-bhajapa-karayakaratao-na-nakal-pathayatara-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल जयंती पखवाड़ा पर अयोध्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल जयंती पखवाड़ा पर अयोध्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
रामनगरी अयोध्या में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पखवाड़ा के अवसर पर शुक्रवार को पूरा बाजार विकासखंड के बिल्हार घाट बाजार से नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त व ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में लगभग 10 किमी की एकता पदयात्रा निकाली गई। इसे मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पदयात्रा के शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, जिला सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र सिंह टिल्लू, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव हर्षवर्धन सिंह समेत अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस पदयात्रा के समापन पर होने वाली जनसभा को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक संबोधित करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।