Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Chief Minister Nayab Singh Saini was welcomed by the Punia Khap when he reached Kharak Punia village in Hisar
{"_id":"691848e54e9a04f2c50ac99f","slug":"video-chief-minister-nayab-singh-saini-was-welcomed-by-the-punia-khap-when-he-reached-kharak-punia-village-in-hisar-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के गांव खरक पुनिया में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी का पुनिया खाप ने किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के गांव खरक पुनिया में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी का पुनिया खाप ने किया अभिनंदन
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महिलाओं को हर माह दी जाने वाली 2100 रूपये लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव पर विचार कर रही है। इस रकम का हर महीने देने की बजाए साल में दो किस्तों में देने पर विचार कर रही है ताकि एक बड़ी रकम एक साथ मिल सके।
जिसको महिला अपने किसी कार्य के लिए एक साथ उपयोग कर सकें। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में 10 आईएमटी बनाने का एलान किया था। 3 आईएमटी के लिए जल्द ही जमीन ली जाएगी।
खरक पुनिया गांव में अखिल हरियाणा सर्वजातीय पुनिया समाज की ओर से बाड़मेर एवं झांसल गणराज्य संस्थापक दादा बाढ़ देव पुनिया के जन्मोत्सव पर आयोजित समारोह आयोजित में सीएम नायब सिंह सैनी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना को विस्तार देने पर भी मंथन चल रहा है।
अभी एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। अगले चरण में इसको बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार काम कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।