Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
VIDEO : Players of Sant Seechewal Water Sports Center of Kapurthala performed brilliantly in National Games
{"_id":"6780e25df1b4673fa005537c","slug":"video-players-of-sant-seechewal-water-sports-center-of-kapurthala-performed-brilliantly-in-national-games","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कपूरथला के संत सीचेवाल वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कपूरथला के संत सीचेवाल वाटर स्पोर्ट्स सेंटर के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन
13वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप के विजेताओं को राज्यसभा सदस्य एवं पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने सुल्तानपुर लोधी स्थित निर्मल कुटिया में सम्मानित किया। इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन भारतीय कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन द्वारा देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में 3 जनवरी से 6 जनवरी 2025 तक किया गया था। जिसमें देश भर की टीमों के लगभग 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पंजाब टीम के 93 खिलाड़ियों में से संत सीचेवाल वाटर स्पोर्ट्स सेंटर सुल्तानपुर लोधी के 24 बच्चों का चयन 13वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट के लिए पंजाब टीम के रूप में हुआ। इनमें 8 लड़के और 16 लड़कियां थीं। इन सभी प्रतियोगिताओं में से खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर पंजाब और इस केंद्र का नाम रोशन किया। निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी पहुंचने पर इन खिलाड़ियों को संत सीचेवाल ने सिरोपा देकर सम्मानित किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने बुड्डे दरिया के पुनरोद्धार के दूसरे चरण के तहत संत सीचेवाल द्वारा शुरू की गई कार सेवा में उदारतापूर्वक योगदान दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।