Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Protest against Charanjit Channi’s bicycle rally in Ludhiana AAP shows black flags

चन्नी की साइकिल यात्रा का लुधियाना में विरोध: आप ने दिखाए काले झंडे, पूर्व सीएम ने गैंगस्टरों को दी चेतावनी

Fri, 13 Nov 2026 04:26 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: Nivedita Updated Fri, 13 Nov 2026 04:26 PM IST
सार

कांग्रेस पंजाब में 'जवानी संभाल साइकिल यात्रा' निकाल रही है। शुरुआत की। इसका उद्देश्य पंजाब के युवाओं की भावनाओं को आवाज देना और उन्हें शासन का ऐसा मॉडल देना है, जो राज्य में रोजगार और प्रगति लेकर आएगा। लुधियाना पहुंचने पर आप नेताओं ने यात्रा का विरोध किया।

विज्ञापन
Protest against Charanjit Channi’s bicycle rally in Ludhiana AAP shows black flags
यात्रा को काली झंडी दिखाते आप कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ‘जवानी संभाल’ साइकिल यात्रा के दूसरे दिन भी सियासी पारा चढ़ा रहा। शुक्रवार को जैसे ही यह यात्रा लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर पहुंची, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध जताया और नारेबाजी की। 
विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को चमकौर साहिब से यात्रा की शुरुआत के समय भी उन्हें इसी तरह के विरोध का सामना करना पड़ा था। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। पुलिस बल ने प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को घेराबंदी कर फुटपाथ तक ही सीमित रखा और यात्रा के मार्ग में कोई व्यवधान नहीं आने दिया।
विज्ञापन




यात्रा के दौरान समराला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर तीखे तेवर दिखाए। कांग्रेस के दिवंगत ब्लॉक प्रधान परमिंदर तिवाड़ी के परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए चन्नी ने कहा कि राज्य में बढ़ते अपराध और गैंगस्टरवाद के कारण आम जनता खौफ में है। उन्होंने दावा किया कि नशेड़ियों के हाथों तिवाड़ी की हत्या होना प्रदेश के बिगड़ते हालात को दर्शाता है। चन्नी ने तिवाड़ी की पत्नी और दोनों बेटों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस की सत्ता में वापसी होने पर या तो पंजाब में वे रहेंगे या फिर गैंगस्टर। उनके मुताबिक, नशे और अपराध के खात्मे के लिए पार्टी के पास एक ठोस खाका तैयार है, जिसे सरकार बनते ही लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के मुद्दों पर सत्ताधारी दल को घेरते हुए पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय हर महीने आर्थिक सहायता देने का वादा कर वोट तो ले लिए गए, लेकिन आज तक वह गारंटी पूरी नहीं हुई। चन्नी ने घोषणा की कि कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को एक हजार या पंद्रह सौ रुपये से भी अधिक राशि दी जाएगी और पिछला बकाया भी चुकाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में कार्यरत 'सखियों' की सेवाएं नियमित करने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार उन्हें केवल दस हजार रुपये मासिक मानदेय दे रही है, जबकि कांग्रेस उन्हें स्थायी नौकरी और पूरा वेतन देगी।


सुबह समराला में ट्रक ऑपरेटरों और ट्रांसपोर्टरों के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए चन्नी ने सरकार पर इस वर्ग के आर्थिक शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नए वाहन खरीदने पर चार साल का अग्रिम कर वसूला जा रहा है और चिप लगाने के नाम पर भी अवैध वसूली हो रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ट्रांसपोर्ट क्षेत्र की इन कथित अनियमितताओं को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed