{"_id":"6af6c5f5ca0658d37f03fc94","slug":"mp-amritpal-singh-granted-one-day-interim-bail-to-attend-grandmother-funeral-amritsar-court-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से बाहर आएंगे सांसद अमृतपाल: एक दिन की जमानत मिली, दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से बाहर आएंगे सांसद अमृतपाल: एक दिन की जमानत मिली, दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
Fri, 13 Nov 2026 01:40 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:40 PM IST
सार
खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। उन्हें अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार के लिए एक दिन की अंतरिम जमानत दी गई है।
विज्ञापन
सांसद अमृतपाल सिंह
- फोटो : फाइल
विस्तार
खडूर साहिब से सांसद और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह को एक दिन की अंतरिम जमानत मिल गई है। वे शनिवार को अपनी दादी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हो गया था। परिवार की ओर से अमृतपाल सिंह के अलावा उनके चाचा हरजीत सिंह और रिश्तेदार सुखमनजीत सिंह को भी पैरोल देने की मांग की गई थी। तीनों असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
परिवार की ओर से अदालत में दायर याचिका में धार्मिक रस्मों में शामिल होने के लिए 10 से 12 दिन की पैरोल देने की मांग की गई थी। परिवार ने अमृतपाल सिंह की मौजूदगी में दादी का अंतिम संस्कार और अन्य धार्मिक रस्में पूरी करने की इच्छा जताई थी। इसी कारण परिवार ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी रोक रखी है।
विज्ञापन
संबंधित न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण 11 नवंबर को मामले की सुनवाई नहीं हो सकी थी। इसके बाद वीरवार को अदालत में याचिका पर सुनवाई हुई थी। अदालत ने पंजाब सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 24 घंटे का समय दिया था।