{"_id":"693d8ffb819c89afdd0fddfa","slug":"video-blood-donation-camp-organised-in-phagwara-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में 14 दिसंबर को लगेगा ब्लड डोनेशन कैंप, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय कुमार सांपला ने लोगों से की बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में 14 दिसंबर को लगेगा ब्लड डोनेशन कैंप, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय कुमार सांपला ने लोगों से की बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील
नव्या हैलपिंग हैंडस संस्था की ओर से सांपला फाउंडेशन के सहयोग से मैगा ब्लड डोनेशन कैंप 14 दिसम्बर रविवार को होटल आशीष कॉन्टिनेंटल फगवाड़ा में लगाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता आशु सांपला और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व चेयरमैन विजय कुमार सांपला ने बताया कि यह कैंप उनकी बेटी नव्या की याद में लगाया जा रहा है जो लगभग 9 साल पूर्व लाइलाज बीमारी के कारण 58 दिन अस्पताल में इलाज करवाने के दौरान परमात्मा के चरणों में विलीन हो गई थी। उन्होंने सभी लोगों से इस मैगा ब्लड डोनेशन कैंप में पहुंच कर रक्तदान करने की अपील की ताकि नव्या को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके। इस अवसर पर फगवाड़ा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन तेजस्वी भारद्वाज, फगवाड़ा मंडल सिटी (1) के प्रधान व वार्ड नंबर 22 से भाजपा पार्षद अनुराग कुमार मनखंड, फगवाड़ा नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान बलभद्र सेन दुग्गल, पूर्व भाजयुमो प्रधान अशोक दुग्गल व अन्य उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।