फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CRPF jawan accuses DSP of slapping him in Patiala

पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में बवाल: सीआरपीएफ जवान ने डीएसपी पर लगाया थप्पड़ मारने का आरोप, जानें पूरा मामला

Tue, 27 Oct 2026 11:06 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 27 Oct 2026 11:06 PM IST
सार

सीआरपीएफ जवान ने अस्पताल में डीएसपी संजीव सिंगला पर थप्पड़ मारने, पगड़ी उतारने और मोबाइल छीनने के आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपों को नकारा है। 

विज्ञापन
CRPF jawan accuses DSP of slapping him in Patiala
राजिंदा अस्पताल पटियाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटियाला में सरकारी राजिंदरा अस्पताल में वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया। बिहार में तैनात सीआरपीएफ जवान ने डीएसपी संजीव सिंगला पर थप्पड़ मारने, पगड़ी उतारने और मोबाइल छीनने के आरोप लगाए। विरोध में जवान अपनी पत्नी के साथ अस्पताल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने नकारे आरोप
वहीं, पुलिस ने आरोपों को नकारते हुए डॉक्टरों की ओर से जवान की शिकायत का हवाला दिया है। जानकारी के अनुसार, जवान पिछले पांच दिनों से अस्पताल के वॉर्ड नंबर 18 में भर्ती था। उसकी पत्नी चरणजीत कौर ने बताया कि अस्पताल परिसर में नशीले पदार्थों के कथित इस्तेमाल से जुड़ी सामग्री लिफाफे, सिरिंज और लाइटर देखकर उसके पति ने वीडियो बनाया था।
विज्ञापन


डीएसपी पर सीआरपीएफ जवान को थप्पड़ मारने का आरोप
पत्नी के आरोप के मुताबिक, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे बाहर बैठे थे। इसी दौरान सादे कपड़ों में पहुंचे डीएसपी संजीव सिंगला ने जवान को थप्पड़ मारा और उनकी पगड़ी उतार दी। एक पुलिसकर्मी पर मोबाइल फोन छीनने का आरोप भी लगाया गया है। राजिंदरा अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी करनैल सिंह ने मारपीट और मोबाइल छीनने के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के डॉक्टरों ने जवान के व्यवहार को लेकर शिकायत दी थी। फिलहाल, दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं। मामले में अधिकारियों की ओर से आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed