{"_id":"693d3aab539d048b8401d2f8","slug":"video-in-narnaul-pandit-satyanarayan-pandey-said-that-the-festival-of-lights-is-deeply-connected-to-indias-culture-soul-and-ethos-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में पंडित सत्यनारायण पांडे बोले- भारत की संस्कृति, आत्मा और लोकाचार से दीपोत्सव बहुत गहराई से जुड़ा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में पंडित सत्यनारायण पांडे बोले- भारत की संस्कृति, आत्मा और लोकाचार से दीपोत्सव बहुत गहराई से जुड़ा है
यूनेस्को की सूची में दीपावली प्रकाश पर्व के शामिल होने पर विश्व विरासत बनकर दुनिया में रोशनी बिखेरने का कार्य करेगी। नारनौल शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मां चामुंडा मंदिर में सांयकाल पंडित सत्यनारायण पांडे द्वारा भगवान श्री राम की आरती पूजा अर्चना के साथ 1100 दीप जलाकर दीपोत्सव पर्व मनाया साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
उन्होंने कहा विश्व में भारत की प्रभुता और संप्रभुता प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत है। भारत विकास परिषद नारनौल शाखा के अध्यक्ष कविंद्र सचदेवा ने कहा दीपावली पर्व का विश्व धरोहर में शामिल होना भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रभाव और उसकी सांस्कृतिक विरासत की महता को दर्शाता है। मुकेश जैन ने कहा यह पर्व हमारी संस्कृति और मूल्यों से जुदा होने के साथ हमारी सभ्यता की आत्मा भी है।
रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष पवन जिंदल ने कहा भारतीय लोगों को अपनी संस्कृति को समझने का सुअवसर मिलेगा। सरदार बलबीर सिंह ने कहा दीपावली को भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की अयोध्या वापसी की खुशी में मनाते हैं वही सिख धर्म में सिखों के छठे गुरु 'गुरु हरगोबिंद साहिब' की रिहाई की याद में मनाया जाता है। देव शर्मा सेवा भारती ने कहा प्रभु श्री राम के आदर्श हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।