{"_id":"6b081be2fbc5c5474908e428","slug":"video-sukhbir-badal-listened-to-the-problems-of-traders-in-jagraon-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगरांव में सुखबीर बादल ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगरांव में सुखबीर बादल ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने व्यापारिक वर्ग को साधने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में वीरवार को जगराओं के स्नेहमोहन होटल में अकाली दल के कोर कमेटी सदस्य एवं हलका इंचार्ज एसआर क्लेर की अगुवाई में ‘विजन सुखबीर दा’ कार्यक्रम के तहत व्यापारियों, दुकानदारों और विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में करीब 400 से 425 लोगों की मौजूदगी में पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और 2027 में अकाली-भाजपा सरकार बनने पर उनकी मांगें पूरी करने का भरोसा दिया।
दोपहर करीब 1:20 बजे होटल पहुंचे सुखबीर बादल का पार्टी नेताओं और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। बैठक में पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया, जिला अकाली दल देहाती प्रधान चंद सिंह डल्ला, एसजीपीसी सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल, पूर्व चेयरमैन कंवलजीत सिंह मल्ला, भाजपा के पूर्व प्रधान इंद्रपाल सिंह धालीवाल, भाजपा जगराओं प्रधान डॉ. राजिंदर शर्मा, मंडल प्रधान टोनी वर्मा सहित कई नेता मौजूद रहे।
किसी ने कमीशन तो किसी ने जीएसटी का मुद्दा उठाया
बैठक में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कन्हैया गुप्ता बांका ने आढ़तियों को मिल रहे 50 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन पर सवाल उठाते हुए इसे बढ़ाकर पुरानी 2.5 प्रतिशत दर पर बहाल करने की मांग रखी। टेक्सटाइल एसोसिएशन के प्रधान दलीप कत्याल ने कपड़ों पर जीएसटी की अलग-अलग दरों का विरोध करते हुए सभी प्रकार के कपड़ों पर 5 प्रतिशत जीएसटी लागू करने की मांग की। भट्ठा एसोसिएशन के हरविंदर सिंह ने ईंट भट्ठों में 100 प्रतिशत कोयले के इस्तेमाल की अनुमति देने की मांग उठाई।
नकली दूध बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई
व्यापारियों को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि 2027 में पंजाब में अकाली दल-भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। आटा-दाल योजना दोबारा शुरू की जाएगी।
उन्होंने नकली दूध तैयार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान करते हुए कहा कि ऐसे लोगों पर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।