Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali Trophy T20 tournament roundup match highlights Mumbai vs Uttrakhand, Rajasthan vs Bengal

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: उत्तराखंड को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर रहा मुंबई, राजस्थान ने बंगाल को किया बाहर

Thu, 26 Nov 2026 05:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Nov 2026 05:23 PM IST
सार

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई ने उत्तराखंड को हराकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ मुंबई ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत स्थिति कायम रखी। वहीं, राजस्थान ने बंगाल को हराकर उसे प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। राजस्थान की जीत से बंगाल की आगे बढ़ने की उम्मीदें समाप्त हो गईं।

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy T20 tournament roundup match highlights Mumbai vs Uttrakhand, Rajasthan vs Bengal
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी - फोटो : PTI

विस्तार

मुशीर खान के अर्धशतक और अथर्व अंकोलेकर के तीन विकेट की मदद से मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप डी के मैच में गुरुवार को उत्तराखंड को 86 रन से हराकर अजेय रहते हुए ग्रुप चरण में अपने अभियान का समापन किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 209 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर उत्तराखंड को 16.5 ओवरों में 123 रन पर आउट कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

मुशीर ने किया शानदार प्रदर्शन 
मुंबई ने इस तरह से ग्रुप डी में 26 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। उसने छह मैच जीते, जबकि एक मैच रद्द कर दिया गया था। 21 वर्षीय मुशीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 65 रन बनाए और फिर अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से एक विकेट भी लिया। 

सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने शानदार शुरुआत की। अंगकृष रघुवंशी और विकेटकीपर-बल्लेबाज हार्दिक तामोरे ने पहले विकेट के लिए 28 गेंद पर 66 रन जोड़े। तामोरे ने छह चौकों और दो छक्कों की मदद से सिर्फ 14 गेंदों में 39 रन बनाए। रघुवंशी ने 34 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल हैं। यह साझेदारी टूटने के बाद मुशीर ने मुंबई की पारी की कमान संभाली जबकि सरफराज खान ने 15 गेंद पर 31 रन की तूफानी पारी खेली।

उत्तराखंड की तरफ से अनुभवी स्पिनर जगदीश सुचित ने 28 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने सरफराज को आउट किया और फिर शिवम दुबे को पहली ही गेंद पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उन्होंने मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार का बहुमूल्य विकेट लिया, जो सिर्फ एक रन ही बना सके। उत्तराखंड की तरफ से रविंद्र नेगी ने भी तीन विकेट हासिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक बनाम बड़ौदा
ग्रुप ए के मुकाबले में बड़ौदा के बल्लेबाजों ने कर्नाटक के गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 118 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से ध्रुव पटेल ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि शाश्वत रावत ने 27 गेंदों में 31 रनों का योगदान दिया। कर्नाटक की ओर से गेंदबाजी में श्रीशा आचार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं, विद्वथ कावेरप्पा ने 28 रन देकर 4 विकेट झटके। कर्नाटक ने 119 रनों के लक्ष्य को 16.1 ओवर में महज 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन

हरियाणा बनाम जम्मू-कश्मीर
ग्रुप बी के मैच में हरियाणा ने जम्मू-कश्मीर को 2 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 167 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर की ओर से अब्दुल समद ने शानदार बैटिंग करते हुए 45 गेंदों में 77 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए। गेंदबाजी में हरियाणा की तरफ से कनिष्क चौहान ने महज 10 रन देकर 3 विकेट चटकाए। युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट निकाले। हरियाणा ने 168 रनों के लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते हुए हासिल किया। 

राजस्थान सुपर लीग में 
ओपनर अभिषेक तोमर के शानदार अर्धशतक और तेज गेंदबाज दीपक चाहर व अराफात खान की घातक गेंदबाजी के दम पर राजस्थान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट के ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबले में बंगाल को छह विकेट से शिकस्त देकर सुपर लीग में जगह बना ली।

गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल की टीम राजस्थान के गेंदबाजों के सामने खुलकर नहीं खेल सकी और निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 157 रन ही बना पाई। राजस्थान की ओर से दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि अराफात खान ने 36 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। जवाब में राजस्थान ने अभिषेक तोमर की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत लक्ष्य को महज 16.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। राजस्थान ने 162 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया और चार अहम अंक हासिल किए। इस जीत के साथ राजस्थान ने 20 अंकों के साथ सुपर लीग में अपनी जगह पक्की कर ली। टूर्नामेंट के चारों ग्रुप से शीर्ष दो-दो टीमें आठ टीमों वाली सुपर लीग के लिए क्वालिफाई करती हैं। वहीं, इस हार से बंगाल की अगले चरण में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed