{"_id":"6aaa8f077be92d01760ee516","slug":"video-akalis-up-in-arms-over-power-cuts-in-jagraon-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगराओं में बिजली कटों से भड़के अकाली, विभागीय दफ्तर में लगाया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगराओं में बिजली कटों से भड़के अकाली, विभागीय दफ्तर में लगाया धरना
रोजाना लग रहे बिजली के कटों से परेशान अकाली दल ने बुधवार को पूर्व विधायक एसआर कलेर की अगुवाई में बिजली विभाग के दफ्तर में धरना देकर आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि अघोषित बिजली कटों ने किसानों के साथ-साथ शहर और गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एसआर कलेर ने आप सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस सरकार को यह तक पता नहीं कि गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ जाती है, वह व्यवस्था कैसे संभालेगी। कलेर ने आरोप लगाया कि सरकार ने नया थर्मल प्लांट लगाना तो दूर, एक नया सब-स्टेशन तक नहीं बनाया।
कलेर ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आप सरकार विकास के बजाय "ड्रामा" करने में लगी रही। कभी स्कूलों पर पेंट करवाकर उन्हें नया बनाने के दावे किए जाते हैं तो कभी दूसरे मुद्दों को लेकर प्रचार किया जाता है, जबकि जमीनी स्तर पर बिजली व्यवस्था की हालत लोगों के सामने है।
‘न किसान को खेतों में बिजली, न घरों में नियमित सप्लाई’
कलेर ने कहा कि किसान खेतों में बिजली की पर्याप्त सप्लाई के लिए परेशान हैं और शहर व गांवों के लोग घरों में लग रहे कटों से बेहाल हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के पुराने दावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार कहती थी कि बिजली "चपका भी नहीं मारेगी", लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि बिजली के कट ही कट लग रहे हैं।
पूर्व विधायक ने अकाली सरकार के कार्यकाल का हवाला देते हुए दावा किया कि उस समय पंजाब में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के बावजूद बिजली सरप्लस होती थी और उसे पाकिस्तान तक बेचने की स्थिति थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।