फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmers protest against land auction

Ludhiana News: जमीन नीलामी के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 16 Sep 2026 06:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 16 Sep 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest against land auction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। अबूवाल गांव में किसान राजिंदर सिंह की करीब नौ एकड़ जमीन की नीलामी के नोटिस के विरोध में भारतीय किसान संघ एकता उगराहां से जुड़े किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान पर करीब 50 लाख रुपये का कर्ज है। इसकी अदायगी न होने पर बैंक ने नीलामी का नोटिस जारी किया है।

राजिंदर सिंह ने खेती के साथ बागवानी में भी हाथ आजमाया था। भारी बारिश से उनकी मूंग की फसल खराब हो गई थी। मक्के का उत्पादन भी बेहद कम रहा जिससे उन्हें अपेक्षित आय नहीं मिली। लगातार फसल नुकसान के कारण उन पर यह कर्ज चढ़ा। किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चरण सिंह नूरपुरा ने कहा कि किसान प्राकृतिक आपदाओं और खेती के संकटों से लगातार नुकसान उठा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि जमीन की नीलामी रोकी जाए। किसान को कर्ज संकट से बाहर निकलने का रास्ता दिया जाए। किसान नेताओं ने सरकारों से किसानों की कर्ज समस्या पर व्यापक नीति बनाने की अपील की।किसान नेताओं सुदागर सिंह घुडाणी और मनजीत सिंह बुधेल ने बैंकों की कर्ज व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों से कर्ज के लिए जमीन समेत कई तरह की गारंटी ली जाती है। वहीं, बड़ी औद्योगिक कंपनियों को भारी-भरकम कर्ज आसानी से दिए जाते हैं। संगठनों ने कहा कि किसान की जमीन उसके परिवार की आजीविका का आधार है। इसलिए कर्ज वसूली के लिए जमीन की नीलामी के बजाय समाधान निकाला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed