{"_id":"6aaa8e032580d4106e0f1250","slug":"pressure-tank-bursts-during-denting-and-painting-young-man-dies-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-117941-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: डेंटिंग-पेंटिंग करते समय फटा प्रेशर टैंक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: डेंटिंग-पेंटिंग करते समय फटा प्रेशर टैंक, युवक की मौत
Wed, 16 Sep 2026 06:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 16 Sep 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। लुधियाना जिले के पक्खोवाल स्थित एक कार्यशाला में बुधवार दोपहर प्रेशर टैंक फटने से 32 वर्षीय रमनदीप की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई और बम विस्फोट की अफवाह भी फैल गई। हादसे के समय रमनदीप वाहनों की डेंटिंग-पेंटिंग का काम कर रहा था।
हादसे की सूचना मिलते ही लुधियाना ग्रामीण और लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस मौके पर पहुंची। थाना सुधार के प्रभारी कुलविंदर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। सहायक उपनिरीक्षक गीतइंदर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेशर टैंक फटने की पुष्टि हुई है। धमाके के कारण रमनदीप की मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव कार्यशाला की छत तक जा पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लुधियाना के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मृतक के पिता मलकीत के बयान पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। रमनदीप की शादी करीब एक साल पहले हुई थी।