{"_id":"69200b85b180d30eb306f743","slug":"punjab-news-major-terrorist-plot-foiled-in-ludhiana-encounter-of-terrorists-2025-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab News: लुधियाना में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, आतंकियों का एनकाउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: लुधियाना में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, आतंकियों का एनकाउंटर
पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने गुरुवार शाम मुठभेड़ में दो आतंकियों को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। लाडोवाल टोल प्लाजा के पास पुलिस नाका देखते ही दोनों फरार होने लगे और पीछा करने पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मौके से दो हैंड ग्रेनेड, चार पिस्तौल और करीब 50 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनों आतंकी बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हो सकते हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। कमिश्नरेट पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए इस साजिश को नाकाम किया।
पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा भी मौके पर पहुंचे और बताया कि हाल के दिनों में पंजाब में हुए कई हैंड ग्रेनेड हमलों के पीछे पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरजिंदर सिंह रिंदा व उसके नेटवर्क का हाथ रहा है। संभावना है कि पकड़े गए दोनों आतंकी भी उसी मॉड्यूल से जुड़े हों। फिलहाल दोनों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और मामले की जांच टेरर मॉड्यूल के रूप में की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।