Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Punjab to shine on the global hockey map! International tournaments to be held in Jalandhar; sights set on hosting the World Cup
{"_id":"6aedebbbb2677a31810ddf29","slug":"video-punjab-to-shine-on-the-global-hockey-map-international-tournaments-to-be-held-in-jalandhar-sights-set-on-hosting-the-world-cup-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"हॉकी के ग्लोबल नक्शे पर चमकेगा पंजाब\\! जालंधर में होंगे इंटरनेशनल टूर्नामेंट, वर्ल्ड कप की मेजबानी पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी के ग्लोबल नक्शे पर चमकेगा पंजाब\! जालंधर में होंगे इंटरनेशनल टूर्नामेंट, वर्ल्ड कप की मेजबानी पर नजर
पंजाब में पहली बार जालंधर और मोहाली में आयोजित एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की शानदार सफलता को राज्य के खेल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि बताया गया है। हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली, डिप्टी कमिश्नर जालंधर वरजीत वालिया, पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह और नगर निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और खेल प्रेमियों का आभार जताया।
मीडिया से बातचीत करते हुए नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और सहयोग के कारण पंजाब को पहली बार इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिला। जालंधर और मोहाली के स्टेडियमों को महज चार महीने के रिकॉर्ड समय में तैयार और अपग्रेड किया गया, जो प्रशासनिक इच्छाशक्ति और मेहनत का शानदार उदाहरण है। नितिन कोहली ने बताया कि हॉकी इंडिया और एशियन हॉकी फेडरेशन की ओर से आधिकारिक पत्राचार के माध्यम से इस बात की सराहना की गई है कि देश में आयोजित पिछले 50 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में जालंधर और मोहाली में हुए मुकाबलों को दर्शकों की शानदार उपस्थिति और जबरदस्त समर्थन मिला।उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार स्थानीय खेल प्रेमियों को अपने शहरों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉकी देखने का ऐसा अवसर मिला। जालंधर और मोहाली के लोगों ने जिस उत्साह और बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, वह पंजाब में हॉकी के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।नितिन कोहली ने कहा कि एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की ऐतिहासिक सफलता ने पंजाब में बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के आयोजन का रास्ता खोल दिया है। वह 2027 में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी पंजाब में लाने के लिए भी संबंधित स्तर पर प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जालंधर के हॉकी स्टेडियम में नियमित रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को अपने ही शहर में बड़े मुकाबले खेलने और दर्शकों को विश्वस्तरीय हॉकी देखने का अवसर मिलता रहे। नितिन कोहली ने बताया कि पंजाब सरकार स्टेडियम के उचित रखरखाव के लिए एक समर्पित एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया में है। इसके लिए आधिकारिक टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से व्यवस्था की जाएगी, ताकि स्टेडियम की सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखा जा सके। अंत में सभी अधिकारियों और हॉकी पंजाब के अध्यक्ष ने जालंधर तथा मोहाली के लोगों का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता के अभूतपूर्व सहयोग और खेल प्रेमियों की भागीदारी ने इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को यादगार बना दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।