{"_id":"6af701bfe04a37b1ab026c68","slug":"violent-clash-over-land-dispute-migrant-worker-injured-kapurthala-news-c-80-1-kpt1001-103860-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: जमीन विवाद में हिंसक झड़प, प्रवासी मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: जमीन विवाद में हिंसक झड़प, प्रवासी मजदूर घायल
Fri, 13 Nov 2026 05:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। सब डिवीजन के गांव टिब्बा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। इस दौरान मारपीट के साथ फायरिंग भी की गई। एक प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस को घटनास्थल से 2 खोल बरामद हुए हैं। एक पक्ष के गुरताज सिंह ने सीधी फायरिंग का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को एक रिवॉल्वर सौंपने का दावा किया। पुलिस के अनुसार, मौके पर हवाई फायरिंग हुई थी। एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई होगी।