Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Police intensify action against stubble burning: 16 cases registered; police visiting fields to raise awareness among farmers
{"_id":"6aedebca106194e4f407c063","slug":"video-police-intensify-action-against-stubble-burning-16-cases-registered-police-visiting-fields-to-raise-awareness-among-farmers-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने पर पुलिस का एक्शन तेज: 16 केस दर्ज, खेतों में पहुंच किसानों को जागरूक कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने पर पुलिस का एक्शन तेज: 16 केस दर्ज, खेतों में पहुंच किसानों को जागरूक कर रही पुलिस
पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए जालंधर ग्रामीण पुलिस ने जिले भर में विशेष अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की ओर से जहां पराली जलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं किसानों को इसके नुकसान और पराली के उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 16 केस दर्ज किए जा चुके हैं। इस पूरे अभियान की निगरानी जालंधर ग्रामीण के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क, PPS स्वयं कर रहे हैं। वह गांवों में पहुंचकर किसानों से सीधे बातचीत कर रहे हैं और उन्हें पराली न जलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जागरूकता अभियान के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जालंधर ग्रामीण पुलिस के सभी सब-डिवीजनों में संबंधित डीएसपी की निगरानी में थाना प्रभारियों द्वारा गांवों में किसानों के साथ बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों में किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साथ ही सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई मशीनों और वैज्ञानिक तरीकों से पराली के प्रबंधन के विकल्प भी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पराली जलाने से निकलने वाला जहरीला धुआं वायु गुणवत्ता को बुरी तरह प्रभावित करता है। इससे अस्थमा, सांस संबंधी बीमारियों, आंखों में जलन तथा हृदय और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा धुएं के कारण सड़कों पर दृश्यता कम होने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। पराली जलाने से मिट्टी के लाभदायक सूक्ष्म जीव नष्ट होते हैं और जमीन की उपजाऊ शक्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे पर्यावरण के साथ-साथ कृषि को भी नुकसान पहुंचता है।
एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं को रोकना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग का साझा कर्तव्य है। इसके लिए किसानों का सहयोग और लोगों में जागरूकता बेहद जरूरी है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पराली को आग लगाने से बचें और इसके प्रबंधन के लिए सरकारी मशीनों तथा वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जालंधर ग्रामीण पुलिस इस अभियान के तहत लगातार निगरानी रखेगी। लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ पराली जलाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई भी जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।