{"_id":"6ae331e0a7d17c6ebc0debea","slug":"video-former-cm-channi-launches-an-attack-on-cm-bhagwant-mann-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: पूर्व सीएम चन्नी ने सीएम भगवंत मान पर बोला हमला, कहा- पंजाब में चल रहा माफिया राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: पूर्व सीएम चन्नी ने सीएम भगवंत मान पर बोला हमला, कहा- पंजाब में चल रहा माफिया राज
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्य में सरकार की जगह माफिया राज चल रहा है। जालंधर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने नशे, भ्रष्टाचार, अवैध खनन, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार को घेरा। चन्नी ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए चलाई जा रही है और मुख्यमंत्री स्वतंत्र रूप से फैसले नहीं ले पा रहे हैं।इस मौके पर शाहकोट के विधायक लाडी शेरोवालिया, आदमपुर के विधायक सुखविंदर कोटली और जालंधर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बेरी भी मौजूद रहे। चन्नी ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है और आए दिन युवाओं की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नशा बेचने वाले बड़े तस्करों और उनके नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। उनके मुताबिक, पुलिस की कार्रवाई मुख्य रूप से नशे का सेवन करने वालों तक सीमित दिखाई देती है, जबकि नशे की सप्लाई करने वाले बड़े नेटवर्क के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है। कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि मालवा क्षेत्र में नशे की समस्या विशेष रूप से चिंताजनक है। उन्होंने नशे के कारोबार को कथित राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोप भी लगाए और कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। चन्नी ने मानसा के सरदूलगढ़ क्षेत्र में एक युवक की कथित ओवरडोज से मौत का जिक्र करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे की समस्या का समाधान करने के बजाय इस मुद्दे पर सवाल उठाने वालों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।