फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   In Jalandhar, a laborer was intimidated by someone posing as a police officer.

जालंधर में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर मजदूर को डराया, नशा तस्करी का आरोप लगाकर 3,200 रुपए लेकर फरार

Thu, 29 Oct 2026 04:16 PM IST
Shahil Sharma शाहिल शर्मा
Updated Thu, 29 Oct 2026 04:16 PM IST
In Jalandhar, a laborer was intimidated by someone posing as a police officer.
जालंधर के मकसूदां थाना क्षेत्र के अड्डा नूरपुर में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक मजदूर से ₹3,200 ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि खाकी पैंट पहने एक व्यक्ति ने उसे नशे का कारोबार करने के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दी और उसकी जमा पूंजी लेकर फरार हो गया। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। हालांकि, इस मामले में मकसूदां थाने के एसएचओ बलबीर सिंह ने इसे फर्जी बताया है। पुलिस की ओर से मामले को लेकर जांच की जा रही है। पीड़ित राम ज्ञान, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला है, नूरपुर में कबाड़ का काम करता है। उसने बताया कि वह सड़क पार करके एक जगह खड़ा था, तभी खाकी पैंट पहने, बिना शर्ट, दाढ़ी और पगड़ी वाले एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया। आरोपी ने खुद को सीआई इंस्पेक्टर बताया और तलाशी लेने के नाम पर उसे डराने-धमकाने लगा। पीड़ित के मुताबिक, उक्त व्यक्ति ने उस पर नशे का कारोबार करने का आरोप लगाया। अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए जब राम ज्ञान ने जेब से अपनी जमा पूंजी के ₹3,200 निकालकर दिखाए, तो आरोपी ने कथित तौर पर तुरंत पैसे अपने हाथ में ले लिए। आरोप है कि इसके बाद व्यक्ति ने राम ज्ञान से कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति को बुलाकर लाए, जो उसे जानता हो। इस पर मजदूर अपनी साइकिल मौके पर छोड़कर पास की दुकान पर काम करने वाले 'चमका जी' को बुलाने चला गया। जब वह वापस लौटा, तो कथित फर्जी पुलिसकर्मी पैसे लेकर फरार हो चुका था। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कंट्रोल रूम की टीम और मकसूदां थाने के एसएचओ बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोलन में गड़गड़ाहट के साथ सुबह से बारिश, 3 से 4 डिग्री गिरा तापमान, बढ़ी ठंड

29 Oct 2026

सोलन में एनएच-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक की जोरदार टक्कर, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त

29 Oct 2026

कन्नौज में शौच के लिए गए वृद्ध किसान की तालाब में डूबने से मौत

29 Oct 2026

फतेहाबाद में तेज रफ्तार पिकअप ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, कार पर गिरा पोल

29 Oct 2026

फतेहाबाद के टोहाना में पीने के पानी में सीवरेज का पानी मिक्स, एक महीने से दुकानदार परेशान

29 Oct 2026
विज्ञापन

वीडियो: पूरनपुर के रिहायशी इलाके में घुसा नेपाली हाथी, पांच घंटे तक रही दहशत

29 Oct 2026

भूचो मंडी में खाद गोदाम पर छापा, अवैध डीएपी समेत भारी मात्रा में कीटनाशक बरामद

विज्ञापन

हरदोई: आंख की रोशनी घटने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

29 Oct 2026

जालौन: बस में महिला से चोरी करने वाला इनामी आजाद खां मुठभेड़ में गिरफ्तार

29 Oct 2026

बीके अस्पताल में अल्ट्रासाउंड खराब, गर्भवती महिलाएं परेशान

29 Oct 2026

फरीदाबाद ने कराटे में जीते 9 पदक

29 Oct 2026

रेपिडो पर फर्जी बुकिंग और पुराने नोटों के नाम पर ठगी, नूंह में तीन आरोपी गिरफ्तार

29 Oct 2026

सीएम भगवंत मान आज कमालपुरा में करेंगे लोक मिलनी, लोगों की सुनेंगे समस्याएं

29 Oct 2026

यूपी में चक्रवाती तूफान का असर, 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 45 जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी

29 Oct 2026

MP में भारी बारिश का अलर्ट!

29 Oct 2026

ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार से करें लाइव दर्शन, घर बैठे लगाएं हाजिरी

29 Oct 2026

मौसम ने फिर बदली करवट, पानीपत में वीरवार सुबह हुई बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता

29 Oct 2026

Video: अंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त फौजी के घर से लाखों की चोरी

29 Oct 2026

बैतूल: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर ठग,फर्जी डॉक्टर ने बेहतर इलाज का झांसा देकर रुपये ऐंठे,पूछताछ में बड़े खुलासे

29 Oct 2026

Video: कांति सिंह की बढ़त पर सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, रमाबाई रैली स्थल के बाहर सड़क पर बैठे

29 Oct 2026

Video: गोमती में डूबे दो युवकों का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, 16 गोताखोरों ने चलाया तलाशी अभियान

29 Oct 2026

Video: करवा चौथ पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, मुस्लिम महिलाएं हिंदू महिलाओं के हाथों में रचा रहीं मेहंदी

29 Oct 2026

Video: त्योहारों की खरीदारी से अमीनाबाद में लगा जाम, बाजार में उमड़ी भीड़

29 Oct 2026

चक्रवात अर्नब का असर अलीगढ़ में भी दिखने लगा

29 Oct 2026

उज्जैन: भांग से सजे बाबा महाकाल, चंद्रमा और राम नाम के बेलपत्र से किया शृंगार, भस्म आरती में उमड़े भक्त

29 Oct 2026

समालखा: टकराकर पूरी तरह जली पिकअप जीटी रोड पर पार्सल से भरी पिकअप में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

29 Oct 2026

गाजीपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

29 Oct 2026

खतौनी में गलत अंश निर्धारण से किसानों के अधिकारों पर खतरा

29 Oct 2026

21वें दिन शर्ट उतारकर प्रदर्शन, सामूहिक इस्तीफे को चेताया

29 Oct 2026

बिहार ले जाए जा रहे सात मवेशी पिकअप से बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

28 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed