{"_id":"6ae31935b2686401a00592f4","slug":"snatching-from-a-woman-in-jalandhar-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में महिला से स्नेचिंग: घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठी थी जसबीर कौर, बाइक सवार ले गया मोबाइल और गले की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में महिला से स्नेचिंग: घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठी थी जसबीर कौर, बाइक सवार ले गया मोबाइल और गले की चेन
Thu, 29 Oct 2026 03:30 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 29 Oct 2026 03:30 PM IST
सार
जालंधर में स्नेचिंग का मामला सामने आया है। यहां सीढ़ियों पर बैठी एक महिला से बाइक सवार बदमाश मोबाइल फोन और सोने की चेन झपट कर ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
महिला से स्नेचिंग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जालंधर की रामा मंडी स्थित गुलमोहर एवेन्यू में स्नेचिंग की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठी महिला जसबीर कौर को निशाना बनाकर बाइक सवार एक अज्ञात लुटेरा उनका मोबाइल फोन और सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, दोनों सामान की कुल कीमत करीब 1.35 लाख रुपये है।
घटना के बाद परिवार ने आरोपी की पहचान या उसके बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।जसबीर कौर ने बताया कि वारदात बुधवार शाम करीब 7:15 बजे हुई। वह अपने घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठी थीं और उनके बच्चे पास में खेल रहे थे।

Trending Videos
इसी दौरान काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने मौका मिलते ही महिला के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने बेहद तेजी से वारदात को अंजाम दिया और उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। झपटे गए मोबाइल फोन की कीमत करीब 35 हजार रुपये जबकि सोने की चेन का वजन लगभग एक तोला बताया गया है।
परिवार के मुताबिक, दोनों की कुल कीमत करीब 1.35 लाख रुपये है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी का चेहरा ढका नहीं था। वह बाइक पर तेजी से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। परिजनों का कहना है कि ऐसी वारदातों के कारण अब घर के बाहर बैठने और बच्चों को गली में खेलने देने को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।
परिवार ने आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने का एलान किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना रामा मंडी की पुलिस और पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आसपास की गलियों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का प्रयास आरोपी और उसकी बाइक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करना है।