{"_id":"6afecf52993ef9bd5c0b92a5","slug":"video-under-trial-prisoner-who-escaped-from-civil-hospital-arrested-in-katra-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल से फरार हवालाती कटड़ा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां के सिविल अस्पताल से पुलिस गारद को चकमा देकर फरार हुए हवालाती को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के कटड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रमन निवासी मल्लांवाला के रूप में हुई है। आरोपी 21 किलो हेरोइन बरामदगी के मामले में गिरफ्तार होने के बाद केंद्रीय जेल फिरोजपुर में बंद था।
सिटी थाना के एसएचओ सुखचैन मेहता ने बताया कि आरोपी रमन के पैर में रॉड पड़ी हुई थी, जिसके चलते उसकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी। इसी कारण उसे उपचार के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान 12 नवंबर को आरोपी पुलिस गारद को चकमा देकर फरार हो गया था।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की थीं और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कटड़ा से काबू कर लिया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।