Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Gross unhygienic conditions discovered in the kitchen of 'Basin Bells Kitchen'; a sample of 'cheese chilli' was collected, and food coloring agents were also found being used in vegetables.
{"_id":"6af2f803fe5ed57d3b078172","slug":"video-gross-unhygienic-conditions-discovered-in-the-kitchen-of-basin-bells-kitchen-a-sample-of-cheese-chilli-was-collected-and-food-coloring-agents-were-also-found-being-used-in-vegetables-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बसीन बेल्स किचन की रसोई में मिली भारी गंदगी, चीज चिल्ली का सैंपल भरा; सब्जियों में इस्तेमाल किए जा रहे रंग भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसीन बेल्स किचन की रसोई में मिली भारी गंदगी, चीज चिल्ली का सैंपल भरा; सब्जियों में इस्तेमाल किए जा रहे रंग भी मिले
फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग ने शिकायत के आधार पर फिरोजपुर स्थित बसीन बेल्स किचन की अचानक जांच की। जांच के दौरान रसोई में भारी गंदगी और सफाई व्यवस्था में कई गंभीर खामियां पाई गईं। विभाग की टीम ने चीज चिल्ली का सैंपल भरकर जांच के लिए फूड लैबोरेटरी भेजने की कार्रवाई की है। वहीं, सफाई और सैनिटरी व्यवस्था में कमियां मिलने पर किचन संचालकों को चालान जारी किया गया।
जांच के दौरान रसोई में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे हुए मिले, जो खाद्य सुरक्षा नियमों के विपरीत है। इसके अलावा जिस स्थान पर खाना तैयार किया जा रहा था और खाद्य सामग्री रखी गई थी, वहीं शराब के पैग भी रखे हुए पाए गए। टीम को खाने में इस्तेमाल किए जाने वाले रंग भी मिले। चीज चिल्ली में रंग का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि हरी सब्जियों को आकर्षक दिखाने के लिए हरे और लाल रंग भी मौके पर मौजूद पाए गए।
विभाग ने चीज चिल्ली का सैंपल लेकर उसकी गुणवत्ता और सुरक्षा की जांच के लिए लैब में भेजने का निर्णय लिया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए सफाई संबंधी खामियों पर चालान जारी किया गया।
विभाग ने रेस्टोरेंट और किचन संचालकों को साफ-सफाई, सुरक्षित खाद्य सामग्री और शाकाहारी व मांसाहारी भोजन की अलग-अलग स्टोरेज सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।