{"_id":"6aa4c7281664574dd1033304","slug":"video-two-people-died-in-a-road-accident-in-kapurthala-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में सड़क हादसे में दो लोगों की माैत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला के गांव कड़ाल कलां के नजदीक दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान प्रभजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी मोठांवाला और रविंदर सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी कालरू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार प्रभजीत सिंह की पत्नी गर्भवती है और प्रसव के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती है। परिजनों के मुताबिक, प्रभजीत घर से अस्पताल में अपनी पत्नी के लिए खाना लेकर जा रहा था। इसी दौरान गांव कड़ाल कलां के पास उसका मोटरसाइकिल दूसरे मोटरसाइकिल से टकरा गया।
वहीं, रविंदर सिंह के परिजनों ने बताया कि वह ट्रैक्टरों की वर्कशॉप में काम करता था और काम खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहा था। कड़ाल कलां के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे के बाद दोनों मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन की ओर से हादसे की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।