फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   The Zinda Jeev Besahara Ashram reunited Sahiba Khatoon with her family after 7 months

जिंदा जीव बेसहारा आश्रम ने साहिबा खातून को 7 महीने बाद परिवार से मिलवाया

Thu, 29 Oct 2026 05:49 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:49 PM IST
The Zinda Jeev Besahara Ashram reunited Sahiba Khatoon with her family after 7 months
समाज सेवा में अपनी अलग पहचान बना चुके जिंदा जीव बेसहारा आश्रम ने एक और सराहनीय कार्य किया है। आश्रम के संचालक अशोक सचदेवा और उनकी पत्नी पिंकी सचदेवा के प्रयासों से बिहार निवासी साहिबा खातून सात महीने बाद अपने परिवार से मिल सकीं। जानकारी के अनुसार, करीब सात महीने पहले साहिबा खातून जवाहर मार्केट में खराब हालत में सड़कों पर घूम रही थीं। इसकी सूचना जवाहर मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं मौजूदा पार्षद राजेश आंगरा ने आश्रम के संचालक अशोक सचदेवा को दी। सूचना मिलते ही अशोक सचदेवा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साहिबा खातून को आश्रम में लाकर उनकी देखभाल व उपचार करवाया। साथ ही, उनके परिवार का पता लगाने के लिए पुलिस और सामाजिक सुरक्षा विभाग के सखी सेंटर, रूपनगर को भी सूचना दी गई। देखभाल और उपचार के बाद साहिबा की हालत में सुधार हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने घर का पता और फोन नंबर उपलब्ध करवाया। अशोक सचदेवा ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया और सखी सेंटर को भी जानकारी दी। आखिरकार, साहिबा खातून के भाई मुहम्मद अलफात कुरैशी अपने परिवार के साथ बिहार से उन्हें लेने पहुंचे। सामाजिक सुरक्षा विभाग के सखी सेंटर, रूपनगर की अधिकारी कमलजीत कौर की मौजूदगी में आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद साहिबा को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। साहिबा के भाई मुहम्मद अलफात कुरैशी ने बताया कि उनका परिवार बिहार के सासाराम में रहता है। उनकी बहन शादीशुदा हैं और मानसिक परेशानी से जूझ रही थीं। वह उन्हें उपचार के लिए पटना ले जा रहे थे, लेकिन आरा रेलवे स्टेशन से वह लापता हो गई थीं। परिवार ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब आश्रम से सूचना मिलने पर वह उन्हें लेने पहुंचे हैं। आश्रम के संचालक अशोक सचदेवा ने बताया कि उनके आश्रम में करीब 120 दिव्यांग, बेसहारा और मानसिक रूप से परेशान लोगों की देखभाल की जाती है। वह अपनी पत्नी के साथ दिन-रात इनकी सेवा में जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि साहिबा खातून का स्वस्थ होकर अपने परिवार के पास लौटना उनके लिए बेहद खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बहादुरगढ़ में बारिश शुरू, मौसम ने बदला मिजाज

झज्जर के बेरी में गली निर्माण न होने पर भड़के बैठान पाना के लोग, नगरपालिका कार्यालय में जमकर हंगामा

रोहतक में शहीद स्मारक की बदहाली पर पूर्व सैनिकों में रोष

29 Oct 2026

लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का शुभारंभ, सीएम धामी ने की शिरकत

29 Oct 2026

स्नातक एमएलसी चुनाव में 12वें राउंड के बाद आशुतोष सिन्हा 17105 वोट से आगे, जश्न का माहौल

29 Oct 2026
विज्ञापन

सुल्तानपुर में मूर्ति विसर्जन को जाते समय जनरेटर में लगी आग, किशोर झुलसा

29 Oct 2026

कानपुर: बारादेवी मंदिर अग्निकांड के बाद सड़कों पर उतरे व्यापारी, मौके पर पहुंचे विधायक महेश त्रिवेदी

29 Oct 2026
विज्ञापन

अयोध्या में दो महीने से मानदेय नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने रोका काम, अस्पताल में गंदगी

29 Oct 2026

ऊना: नूर गाड़ी का संपर्क मार्ग कच्चा, ग्रामीण परेशान; बरसात में बढ़ जाती है मुश्किल

29 Oct 2026

वीडियो: फरीदाबाद में बारिश से ठंडक, मौसम हुआ सुहाना

29 Oct 2026

सोलन अस्पताल में दवाइयों की कमी, छह माह से बंद ऑक्सीजन प्लांट पर भाजपा ने उठाए सवाल: शैलेंद्र

29 Oct 2026

कुरुक्षेत्र में फिर बदला मौसम, अनाजमंडियों में खुले में पड़े धान पर मंडराया खतरा

29 Oct 2026

सोनीपत के गोहाना में बेमौसमी बारिश में अनाज मंडी में भीगा धान, खरीद प्रभावित

29 Oct 2026

ठंड का एहसास बढ़ा: नोएडा में बारिश से बदला मौसम, तापमान 21 डिग्री पहुंचा

29 Oct 2026

सिरमौर: करवाचौथ पर बदला मौसम, नाहन में छाए काले बादल; पुलिस भर्ती और बाजार पर बारिश का साया

29 Oct 2026

मंडी: दो बीघा जमीन से दो लाख की कमाई, ड्रैगन फ्रूट ने बदली किसानों की तकदीर

29 Oct 2026

दिवाली से पहले अलीगढ़ में सफाई-प्रकाश व्यवस्था के बारे में बता रहे नगर आयुक्त

29 Oct 2026

कानपुर: विश्व प्रसिद्ध मकनपुर शरीफ में 610वां उर्स शुरू, देश-विदेश से मुरादें मांगने पहुंचे अकीदतमंद

29 Oct 2026

सोलन में गड़गड़ाहट के साथ सुबह से बारिश, 3 से 4 डिग्री गिरा तापमान, बढ़ी ठंड

29 Oct 2026

सोलन में एनएच-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक की जोरदार टक्कर, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त

29 Oct 2026

कन्नौज में शौच के लिए गए वृद्ध किसान की तालाब में डूबने से मौत

29 Oct 2026

फतेहाबाद में तेज रफ्तार पिकअप ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, कार पर गिरा पोल

29 Oct 2026

फतेहाबाद के टोहाना में पीने के पानी में सीवरेज का पानी मिक्स, एक महीने से दुकानदार परेशान

29 Oct 2026

वीडियो: पूरनपुर के रिहायशी इलाके में घुसा नेपाली हाथी, पांच घंटे तक रही दहशत

29 Oct 2026

भूचो मंडी में खाद गोदाम पर छापा, अवैध डीएपी समेत भारी मात्रा में कीटनाशक बरामद

हरदोई: आंख की रोशनी घटने से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

29 Oct 2026

जालौन: बस में महिला से चोरी करने वाला इनामी आजाद खां मुठभेड़ में गिरफ्तार

29 Oct 2026

बीके अस्पताल में अल्ट्रासाउंड खराब, गर्भवती महिलाएं परेशान

29 Oct 2026

फरीदाबाद ने कराटे में जीते 9 पदक

29 Oct 2026

रेपिडो पर फर्जी बुकिंग और पुराने नोटों के नाम पर ठगी, नूंह में तीन आरोपी गिरफ्तार

29 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed