{"_id":"6ae339ed051f19dfd30c37c9","slug":"video-the-zinda-jeev-besahara-ashram-reunited-sahiba-khatoon-with-her-family-after-7-months-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जिंदा जीव बेसहारा आश्रम ने साहिबा खातून को 7 महीने बाद परिवार से मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा जीव बेसहारा आश्रम ने साहिबा खातून को 7 महीने बाद परिवार से मिलवाया
समाज सेवा में अपनी अलग पहचान बना चुके जिंदा जीव बेसहारा आश्रम ने एक और सराहनीय कार्य किया है। आश्रम के संचालक अशोक सचदेवा और उनकी पत्नी पिंकी सचदेवा के प्रयासों से बिहार निवासी साहिबा खातून सात महीने बाद अपने परिवार से मिल सकीं।
जानकारी के अनुसार, करीब सात महीने पहले साहिबा खातून जवाहर मार्केट में खराब हालत में सड़कों पर घूम रही थीं। इसकी सूचना जवाहर मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं मौजूदा पार्षद राजेश आंगरा ने आश्रम के संचालक अशोक सचदेवा को दी। सूचना मिलते ही अशोक सचदेवा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साहिबा खातून को आश्रम में लाकर उनकी देखभाल व उपचार करवाया। साथ ही, उनके परिवार का पता लगाने के लिए पुलिस और सामाजिक सुरक्षा विभाग के सखी सेंटर, रूपनगर को भी सूचना दी गई।
देखभाल और उपचार के बाद साहिबा की हालत में सुधार हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने घर का पता और फोन नंबर उपलब्ध करवाया। अशोक सचदेवा ने दिए गए नंबर पर संपर्क किया और सखी सेंटर को भी जानकारी दी। आखिरकार, साहिबा खातून के भाई मुहम्मद अलफात कुरैशी अपने परिवार के साथ बिहार से उन्हें लेने पहुंचे। सामाजिक सुरक्षा विभाग के सखी सेंटर, रूपनगर की अधिकारी कमलजीत कौर की मौजूदगी में आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद साहिबा को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
साहिबा के भाई मुहम्मद अलफात कुरैशी ने बताया कि उनका परिवार बिहार के सासाराम में रहता है। उनकी बहन शादीशुदा हैं और मानसिक परेशानी से जूझ रही थीं। वह उन्हें उपचार के लिए पटना ले जा रहे थे, लेकिन आरा रेलवे स्टेशन से वह लापता हो गई थीं। परिवार ने उन्हें काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब आश्रम से सूचना मिलने पर वह उन्हें लेने पहुंचे हैं।
आश्रम के संचालक अशोक सचदेवा ने बताया कि उनके आश्रम में करीब 120 दिव्यांग, बेसहारा और मानसिक रूप से परेशान लोगों की देखभाल की जाती है। वह अपनी पत्नी के साथ दिन-रात इनकी सेवा में जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि साहिबा खातून का स्वस्थ होकर अपने परिवार के पास लौटना उनके लिए बेहद खुशी की बात है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।