फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Asian Hockey Champions Trophy: India defeats China 5-2; in the points table...

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने चीन को 5-2 से हराया, अंक तालिका में

Thu, 29 Oct 2026 11:58 PM IST
Pawan Kumar पवन कुमार
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:58 PM IST
Asian Hockey Champions Trophy: India defeats China 5-2; in the points table...
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को 5-2 से हरा दिया। दिन का अपना आखिरी मुकाबला जीतकर भारत अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया। भारत की जीत में सुखजीत सिंह और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो-दो गोल किए, जबकि युवराज सिंह ने एक गोल दागा। सुखजीत सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हीरो ऑफ द मैच चुना गया। मैच के पहले क्वार्टर में सुखजीत सिंह ने गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर के आखिरी समय में चीन ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके अगले ही मिनट भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार ड्रैग फ्लिक लगाकर अपना दूसरा गोल किया और भारत की बढ़त 3-1 कर दी। इसके बाद सुखजीत सिंह ने मैच में अपना दूसरा गोल दागकर स्कोर 4-1 कर दिया। मैच के 36वें मिनट में भारत ने अपना वीडियो रेफरल गंवा दिया। इसके बाद चीन को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर उसने गोल कर स्कोर 4-2 कर दिया। चौथे क्वार्टर में युवराज सिंह ने भारत के लिए पांचवां गोल दागकर टीम की बढ़त 5-2 कर दी। आखिरकार भारत ने इसी स्कोर के साथ मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले से पहले पंजाब के कैबिनेट मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां ने जालंधर में खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका परिचय प्राप्त किया। अंक तालिका में भारत शीर्ष पर चीन के खिलाफ जीत के साथ भारत अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया। टूर्नामेंट में मलेशिया और जापान ने भी अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीते हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया, चीन और बांग्लादेश को अपने दोनों शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारत की इस जीत से टूर्नामेंट में उसकी स्थिति मजबूत हुई है और टीम ने खिताब की दौड़ में अपनी दावेदारी को मजबूती से पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अयोध्या: कचहरी में बहुमंजिला भवन निर्माण की कवायद तेज

29 Oct 2026

अयोध्या: चक्रवाती तूफान का असर, अयोध्या में बदला मौसम

29 Oct 2026

अयोध्या: करवा चौथ पर बाजारों में बढ़ी रौनक-

29 Oct 2026

करवा चौथ: सजीं सुहागिनें, सामूहिक पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना

29 Oct 2026

ऊना: डीसी जतिन लाल की पत्नी सहित महिलाओं ने की करवाचौथ की पूजा

29 Oct 2026
विज्ञापन

नाहन: वार्ड-4 में ढलान हटाकर फिर बना जा रही सीढ़ियां, बरसात में घरों में घुस जाता था पानी

29 Oct 2026

बरेली: सारा अली खान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दिया फतवा, जानिए क्या कहा

29 Oct 2026
विज्ञापन

करवा चौथ: गोपाल मंदिर में महिलाओं ने की व्रत पूजा

29 Oct 2026

रामलीला रैली से पहले फर्जी वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस अलर्ट

29 Oct 2026

वीडियो: किन्नौर के ऊपरी इलाकों, रामपुर की चोटियों और चांशल दर्रा पर बर्फबारी

29 Oct 2026

मऊ में 30 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

29 Oct 2026

मऊ में 10.78 लाख रुपये का 768 किलो अवैध पटाखा बरामद

29 Oct 2026

डिम्मर में संस्कृत भाषा के उत्थान पर गोष्ठी आयोजित

29 Oct 2026

खाई में मिला लापता पुलिस के चतुर्थ कर्मचारी का शव, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

29 Oct 2026

फिरोजपुर में माता चिंतपूर्णी मंदिर में सुहागिनों ने की करवा चौथ की पूजा-अर्चना

जिंदा जीव बेसहारा आश्रम ने साहिबा खातून को 7 महीने बाद परिवार से मिलवाया

लखनऊ में भारतीय मुद्राशास्त्र पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

29 Oct 2026

मेरठ: उल्देपुर प्रकरण में न्यायिक आयोग ने 3 कॉलोनियों का किया निरीक्षण, विकास कार्यों से लेकर आबादी तक की जांच

29 Oct 2026

मेरठ: करवाचौथ पर लालकुर्ती और थापर नगर में महिलाओं ने की पूजा-अर्चना

29 Oct 2026

मेरठ: करवाचौथ पर शास्त्रीनगर में महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, पति की लंबी उम्र की कामना

29 Oct 2026

श्रीनगर के गुरुद्वारे में सुहागिनों ने सामूहिक रूप से की करवाचौथ पूजा

29 Oct 2026

सिकंदराबाद में 21 अक्तूबर को हुए सुनील हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

29 Oct 2026

उरई में शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला साइबर गिरोह दबोचा

29 Oct 2026

कुल्लू: शेरा नेगी बोले- 12 हजार लोगों ने गाय को राष्ट्र माता का दर्ज दिलाने के लिए किए हस्ताक्षर

29 Oct 2026

उरई में गुलाब जल कंपनी पर DRI का तड़के छापा, नशीला पदार्थ बनाए जाने की सूचना से हड़कंप

29 Oct 2026

नई रेल लाइन के लिए तोड़ा जाएगा सोनभद्र स्टेशन का दो नंबर प्लेटफॉर्म

29 Oct 2026

अयोध्या: मां कामाख्या धाम पर 1.51 लाख दीपों से जगमगाएगा गोमती तट, विधायक ने अधिकारियों के साथ किया मौका मुआयना

29 Oct 2026

श्रावस्ती: पारंपरिक नृत्य व पूजन के साथ वर्षा वास पूजा का समापन

29 Oct 2026

अल्मोड़ा: विधायक मनोज तिवारी ने दो दिवसीय विधानसभा सत्र को बताया खानापूर्ति, जनहित के मुद्दों पर चर्चा न होने का आरोप

29 Oct 2026

वीडियो: रामपुर में शुरू हुआ अखिल भारतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का रोमांच

29 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed