{"_id":"6ae9ba01499abc7dd1092357","slug":"video-stubble-burning-crisis-in-moga-over-100-fire-incidents-daily-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में पराली का कहर, रोज 100 से ज्यादा आग की घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में पराली का कहर, रोज 100 से ज्यादा आग की घटनाएं
जिले में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। खेतों में धड़ल्ले से लगाई जा रही आग के कारण वातावरण में जहरीला धुआं फैल रहा है। ग्राउंड जीरो पर रोजाना 100 से अधिक आग की घटनाएं सामने आने का दावा किया जा रहा है, जबकि प्रशासनिक आंकड़ों में पिछले 15 दिनों में केवल 23 घटनाएं दर्ज की गई हैं।
जमीनी हकीकत और सरकारी आंकड़ों में इस बड़े अंतर ने प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात ऐसे हैं कि शाम करीब 4 बजे ही आसमान धुएं से ढकने लगता है और अंधेरा छाने लगता है।
बताया जा रहा है कि कुछ किसान देर शाम खेतों में पराली जला रहे हैं, जिससे सैटेलाइट निगरानी में आग की घटनाएं दर्ज होने से बचने की आशंका जताई जा रही है।
मोगा के सेलीना, निधांवाला, सदासिंह वाला, खोसा रणधीर, कोट ईसे खां, फतेहगढ़ कोरोटाना, धल्लेके, लोहारा और जनेर सहित कई गांवों में पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं।
एक ओर प्रशासन किसानों को जागरूक करने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर पराली जलाने वालों के खिलाफ अब तक किसी बड़ी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। पराली के धुएं से प्रदूषण बढ़ने के साथ लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।
अब सवाल उठ रहा है कि जब जमीनी स्तर पर इतनी घटनाएं सामने आ रही हैं, तो सरकारी रिकॉर्ड में इनकी संख्या इतनी कम क्यों है और पराली जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई कब होगी?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।