Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chd-Punjab Big news Today Young woman dies by suicide after opening fire on her boyfriend

Chd-Punjab Big News: युवती ने किया सुसाइड, पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत; चंडीगढ़ में कर्मचारियों का बढ़ा डीए

Tue, 03 Nov 2026 03:56 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Nov 2026 03:56 PM IST
सार

लुधियाना में युवती ने अपने प्रेमी पर फायरिंग से आहत होकर सुसाइड कर लिया। गुरुद्वारा मंजी साहिब गोलीकांड के मुख्य शूटर की पुलिस हिरासत में मौत। पंजाब में एएसआई 25 हजार रुपये रिश्वत के साथ गिरफ्तार। चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 

विज्ञापन
Chd-Punjab Big news Today Young woman dies by suicide after opening fire on her boyfriend
चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रेमी पर फायरिंग के बाद युवती ने किया सुसाइड। पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत। एएसआई 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार। चंडीगढ़ में कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी। फतेहगढ़ साहिब में नकली देसी घी बरामद। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 
विज्ञापन

 
Trending Videos

प्रेमी पर फायरिंग के बाद युवती ने किया सुसाइड
लुधियाना के शिंगार सिनेमा रोड स्थित हरचरन नगर में सोमवार आधी रात एक खौफनाक वारदात के बाद 23 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवती ने अपने प्रेमी पर फायरिंग की घटना के बाद सुसाइड कर लिया। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने युवक पर फायरिंग करवाई थी। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत
गुरुद्वारा मंजी साहिब गोलीकांड के आरोपी शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। फिरोजपुर के गांव नूरपुर माछीवाड़ा निवासी राजू को लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सोमवार रात ब्लड प्रेशर कम होने की शिकायत के बाद उसे पहले सुधार के सरकारी और निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर लुधियाना के ग्लोबल हार्ट अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस की ओर से मौत की वजह ब्लड प्रेशर कम होना बताई जा रही है, लेकिन हिरासत के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

एएसआई 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार 
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने दिड़बा में तैनात एएसआई तरसेम लाल को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी एएसआई को अनाज मंडी भवानीगढ़ के एक निवासी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि किसी अन्य मामले में उसे गिरफ्तार करने के बदले एएसआई तरसेम लाल ने उससे 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत मांगने संबंधी हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी कर ली गई थी। पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़ में कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी 
चंडीगढ़ प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अब कर्मचारियों को मूल वेतन का 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जबकि इससे पहले यह 60 प्रतिशत था। वित्त विभाग की ओर से तीन नवंबर को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 

फतेहगढ़ साहिब में नकली देसी घी बरामद
खाद्य सुरक्षा विभाग और खमाणों पुलिस ने रविवार रात बिलासपुर रोड स्थित एक किराये के मकान में चल रही नकली देसी घी बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश किया।  मौके से टीम ने 2 क्विंटल 86 किलो तैयार नकली देसी घी बरामद किया। इसके अलावा 6 क्विंटल वनस्पति घी, 4 क्विंटल रिफाइंड तेल, पैकिंग मशीनें, खाली डिब्बे, रैपर और सील लगाने वाली मशीनें भी जब्त की गईं। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed