{"_id":"6ae9a1748457a905910828c2","slug":"video-in-the-mamdot-region-farmers-have-prioritized-the-cultivation-of-garlic-over-peas-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"ममदोट क्षेत्र में किसानों ने मटर के बजाय लहसुन की खेती को दी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममदोट क्षेत्र में किसानों ने मटर के बजाय लहसुन की खेती को दी प्राथमिकता
ब्लॉक ममदोट के सीमावर्ती गांवों के किसानों ने इस बार मटर की फसल की बिजाई करने के बजाय लहसुन की खेती को प्राथमिकता दी है। किसानों का कहना है कि मटर की फसल से अपेक्षाकृत कम आमदनी होती है। इसके अलावा मटर को लंबे समय तक स्टोर करके रखना भी संभव नहीं है, जबकि लहसुन की खेती अधिक मुनाफे का सौदा साबित हो रही है।
किसान जसविंदर सिंह ने बताया कि लहसुन की खेती से अच्छी कमाई होती है। इसकी खासियत यह है कि इसे पूरे साल घर में स्टोर करके रखा जा सकता है और बाजार में मांग के अनुसार बेचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के करीब 50 प्रतिशत रकबे में किसान इस बार लहसुन की बिजाई कर रहे हैं। उसने पांच एकड़ में लहसुन की बिजाई की है।
किसान शिंगारा सिंह ने बताया कि पिछले साल उसने एक एकड़ में लहसुन की खेती की थी, लेकिन इस बार रकबा बढ़ाकर पांच एकड़ कर दिया है। वहीं, किसान मलूक सिंह ने बताया कि उसने सवा एकड़ जमीन में लहसुन की बिजाई की है। लहसुन को पूरे साल बाजार में बेचने की सुविधा होने के कारण किसानों का रुझान इसकी खेती की ओर बढ़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।