{"_id":"6a96795bb4aab993c501fd2d","slug":"video-strict-stance-against-substandard-and-analogue-cheese-in-ferozepur-action-to-be-taken-against-violators-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में गैर-मानक और एनालॉग पनीर के खिलाफ सख्त रुख, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में गैर-मानक और एनालॉग पनीर के खिलाफ सख्त रुख, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
फिरोजपुर शहर में पनीर बनाने और बेचने वाले कारोबारियों की विशेष बैठक कर उन्हें खाद्य सुरक्षा नियमों और निर्धारित मानकों के प्रति जागरूक किया गया। फूड सेफ्टी विभाग ने स्पष्ट किया कि गैर-मानक, मिलावटी या नियमों के विपरीत तैयार पनीर को असली पनीर के नाम पर बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
फूड सेफ्टी अधिकारी अभिनव कुमार ने कहा कि एनालॉग पनीर अथवा दूध से रहित अन्य उत्पादों को पनीर के नाम पर बेचकर उपभोक्ताओं को गुमराह करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कारोबारियों को लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न करने और केवल मानक व सुरक्षित खाद्य पदार्थ तैयार कर बेचने की हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि गैर-मानक खाद्य पदार्थों का लंबे समय तक सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बच्चों को उनकी उम्र और शारीरिक विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व मिलना बेहद जरूरी है।
विभाग ने स्पष्ट किया कि नियम केवल फिरोजपुर शहर के कारोबारियों पर ही नहीं, बल्कि बाहरी जिलों से गैर-मानक या मिलावटी पनीर सप्लाई करने वालों पर भी समान रूप से लागू होंगे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या फर्म के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने शहरवासियों से अपील की कि किसी दुकान, डेयरी या अन्य स्थान पर संदिग्ध अथवा मिलावटी पनीर बिकता मिले तो तुरंत फूड सेफ्टी विभाग को सूचित करें। सूचना के आधार पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।