{"_id":"6aa119d90781eb44390d8457","slug":"video-khedan-watan-punjab-diyan-2026-kicks-off-enthusiasm-among-players-and-sports-lovers-in-moga-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के लिए मोगा में 3500 खिलाड़ियों ने करवाया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के लिए मोगा में 3500 खिलाड़ियों ने करवाया पंजीकरण
पंजाब सरकार की ओर से राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, युवाओं को खेलों से जोड़ने और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से करवाई जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत मोगा जिले में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की ओर से भरपूर उत्साह दिखाया जा रहा है। जिले में अब तक करीब 3500 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है, जबकि पंजीकरण प्रक्रिया अभी भी जारी है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर मोगा सागर सेतिया ने आज जिले में खेलों की तैयारियों और प्रबंधों संबंधी विभिन्न विभागों, राजनीतिक पार्टियों और खेल एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ की विशेष बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि ‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग दिया जा रहा है और अधिक से अधिक लोगों को इन खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मोगा जिले में ब्लॉक स्तर की खेल प्रतियोगिताएं 9 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक करवाई जा रही हैं, जबकि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 25 सितंबर 2026 से शुरू होंगी। खेलों का विस्तृत शेड्यूल मोगा जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है, ताकि खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को प्रतियोगिताओं संबंधी जरूरी जानकारी आसानी से मिल सके।
उन्होंने बताया कि इस बार ‘खेलां वतन पंजाब दियां’ में हर आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं। इससे खेलों को केवल युवाओं तक सीमित रखने की बजाय हर वर्ग तक पहुंचाने का उद्देश्य पूरा होगा। मोगा जिले में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और खो-खो जैसी खेलों के प्रति खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके अलावा इस बार टेनिस बॉल क्रिकेट को भी खेल प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया है। सागर सेतिया ने बताया कि खिलाड़ियों का पंजीकरण sports.punjab.gov.in पर जारी है। जो खिलाड़ी किसी कारण ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करवा सके, वे प्रतियोगिता स्थल पर भी पंजीकरण करवाकर भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी अधिक से अधिक संख्या में इन खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि खेलों को जन आंदोलन का रूप देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों, खेल एसोसिएशनों, शिक्षण संस्थानों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ लगातार तालमेल किया जा रहा है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों से भी संपर्क कर उन्हें इन खेल प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पंजाब स्तर पर विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को सरकार की ओर से नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।