{"_id":"6ad355fbfe613ab9f2048e10","slug":"video-state-level-handball-and-taekwondo-competitions-begin-in-faridkot-4000-athletes-to-participate-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में राज्य स्तरीय हैंडबॉल व ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का आगाज, 4 हजार खिलाड़ी लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में राज्य स्तरीय हैंडबॉल व ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का आगाज, 4 हजार खिलाड़ी लेंगे भाग
पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से आयोजित ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ (सीजन-4) के तहत राज्य स्तरीय हैंडबॉल और ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं का शनिवार को नेहरू स्टेडियम, फरीदकोट में आगाज हुआ। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने इन प्रतियोगिताओं का रस्मी तौर पर उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर स्पीकर संधवां ने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करती हैं।
23 अक्टूबर तक चलेंगी प्रतियोगिताएं
जिला खेल अधिकारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय हैंडबॉल और ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं 23 अक्टूबर तक चलेंगी। इनमें विभिन्न स्थानों से करीब 4 हजार खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके रहने, खाने और रिफ्रेशमेंट के विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि वे प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
उन्होंने शहरवासियों और खेल प्रेमियों से अपील की कि वे नेहरू स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि लोगों की भागीदारी से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और राज्य में खेल संस्कृति को और मजबूती मिलेगी।
इन प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने और राज्य स्तरीय मंच पर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में भी मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।