{"_id":"6ab14aa5c5510599b2039211","slug":"video-special-cleanliness-drive-conducted-at-railway-stations-in-ferozepur-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में रेलवे स्टेशनों पर चला विशेष सफाई अभियान, यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में रेलवे स्टेशनों पर चला विशेष सफाई अभियान, यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
फिरोजपुर मंडल में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों पर प्रतिदिन विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को अमृतसर, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, लुधियाना और फिरोजपुर कैंट समेत प्रमुख स्टेशनों पर मशीनीकृत सफाई अभियान चलाया गया।
मंडल के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी विशेष सफाई अभियान चलाकर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों को चार-स्ट्रीम डस्टबिन के माध्यम से अलग-अलग प्रकार के कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने की जानकारी दी गई। रेलवे स्टेशनों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से यात्रियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने और कचरा इधर-उधर न फेंकने की अपील की गई।
अभियान में यात्रियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अमृतसर, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, लुधियाना और फिरोजपुर कैंट स्टेशनों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए गए हैं। यात्री इन सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर स्वच्छता का संदेश साझा कर रहे हैं। रेलवे का उद्देश्य अभियान को जनभागीदारी से जोड़कर स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।