{"_id":"6a927d4517216f44ce0ad4d2","slug":"video-speaker-kultar-singh-sandhwan-launched-a-cleanliness-and-sanitation-drive-in-kotkapura-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शुरू करवाई सफाई व स्वच्छता मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने शुरू करवाई सफाई व स्वच्छता मुहिम
पंजाब सरकार की तरफ से शनिवार को राज्य भर में 10 दिवसीय सफाई व स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत कोटकपूरा शहर में जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान का आगाज किया गया जिसकी शुरुआत पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने करवाई। उन्होंने नगर काउंसिल के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया और बाद में सफाई कर्मचारियों के साथ खुद भी झाड़ू लगाकर लोगों को साफ सफाई रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गैरी वड़िंग सहित नगर पार्षद ,अधिकारी और तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।यह विशेष सफाई अभियान 7 सितंबर तक लगातार जारी रहेगा।
इस मौके पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए सफाई एवं स्वच्छता अभियान के तहत कोटकपूरा शहर समेत जिले भर के विभिन्न सेकेंडरी कूड़ा एकत्रीकरण केंद्रों की विशेष सफाई की जाएगी। अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों के साथ जिला प्रशासन, नगर काउंसिल तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक व्यापक और गहन सफाई अभियान है, जिसका उद्देश्य पूरे शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।