{"_id":"693c29c40e56f6a9b403a8c0","slug":"video-sp-phagwara-warns-those-creating-ruckus-during-elections-2025-12-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"चुनाव में हुल्लड़बाजी करने वालों को एसपी फगवाड़ा ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में हुल्लड़बाजी करने वालों को एसपी फगवाड़ा ने दी चेतावनी
पंजाब में 14 दिसंबर को होने जा रहे जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनावों के मद्देनजर फगवाड़ा पुलिस ने एसपी माधवी शर्मा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में खास गश्त की गई। इस मौके पर एसपी दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने सभी लोगों को आश्वासन दिया कि चुनावों में किसी तरह की भी हुल्लड़बाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस सभी जगह पूरी तरह मुस्तैद रहेगी तथा शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव करवाने की जिम्मेदारी को पूरी सख्ती से निभाने के सभी पुलिस कर्मियों को आदेश दिए गए हैं। इस अवसर पर डीएसपी भारत भूषण, सिटी एसएचओ ऊषा रानी व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।