{"_id":"6a924dd4d0fac673cc01eefd","slug":"video-smuggler-arrested-in-faridkot-with-600-grams-of-heroin-and-rs5100-in-drug-money-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में 600 ग्राम हेरोइन और 5100 रुपये ड्रग मनी समेत तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में 600 ग्राम हेरोइन और 5100 रुपये ड्रग मनी समेत तस्कर गिरफ्तार
फरीदकोट जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 600 ग्राम हेरोइन, 5100 रुपये ड्रग मनी और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान पुष्पिंदरप्रीत सिंह उर्फ सिकंदर पुत्र हरमेश सिंह निवासी बधनी कलां, जिला मोगा के रूप में हुई है और उसके खिलाफ थाना बाजाखाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि एसएसपी फरीदकोट गुरबंस सिंह बैंस के दिशा निर्देश पर सीआईए स्टाफ जैतो की टीम संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के संबंध में नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही थी। इस दौरान गांव वाडा भाईका बस स्टॉप के शैड के पास पुलिस पार्टी को एक युवक दिखाई दिया, जिसके बाएं हाथ में बैग था। शक होने पर पुलिस के तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 600 ग्राम हेरोइन, 5100 रुपये ड्रग मनी और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। इस संबंध में थाना बाजाखाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
इस मामले में एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी का लिंक सीमा पार नशा मंगवाने वाले तस्करों से है जिनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। अब आरोपी का अदालत से रिमांड लेकर हेरोइन के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर पता चला कि उसके खिलाफ जिला मोगा व लुधियाना में नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन धाराओं के तहत पहले से कुल 6 मामले दर्ज हैं जिनमें से एक मामले में वह भगोड़ा घोषित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।