फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Drone show organized in Moga to mark the 650th Prakash Parv of Shri Guru Ravidas Maharaj.

मोगा में श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित ड्रोन शो आयोजित

Wed, 16 Sep 2026 10:14 AM IST
Nivedita Nivedita
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:14 AM IST
Drone show organized in Moga to mark the 650th Prakash Parv of Shri Guru Ravidas Maharaj.
श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे विशेष समारोहों की श्रृंखला के तहत आज दाना मंडी निहाल सिंह वाला में करवाया गया शानदार ड्रोन शो श्रद्धा, तकनीक और गुरु जी के महान दर्शन का अद्भुत संगम बन गया। आकाश में रोशन ड्रोन के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, बाणी, विचारधारा और मानवता को समर्पित संदेश की प्रस्तुति ने उपस्थित संगत और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ड्रोन शो के दौरान आकाश में तालमेल के साथ उभरती विभिन्न रोशन आकृतियों और दिलकश कहानी प्रस्तुति के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन और महान दर्शन को जीवंत रूप में दर्शाया गया। समानता, साझीवालता, मानव सम्मान, आपसी भाईचारे, दया और सामाजिक न्याय के संदेश को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर प्रस्तुत किए गए इस अनूठे प्रयास ने दर्शकों के मन पर गहरी छाप छोड़ी। इसके अलावा ढाडी जत्थे द्वारा ढाडी वारों के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज जी के महान जीवन, शिक्षाओं तथा समानता, भाईचारे और मानव सम्मान के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। ढाडी वारों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने समारोह के धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल को और अधिक गहरा कर दिया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र निहाल सिंह वाला के विधायक सरदार मनजीत सिंह बिलासपुर, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन बरिंदर कुमार शर्मा तथा आम आदमी पार्टी के नेता उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का जीवन और दर्शन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि गुरु जी ने समानता, साझीवालता, भाईचारे और मानव सम्मान का संदेश देकर ऐसे समाज के निर्माण का मार्ग दिखाया, जहां प्रत्येक मनुष्य को बिना किसी भेदभाव के समान मान-सम्मान प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित समारोह बड़े स्तर पर करवाने का उद्देश्य गुरु जी की महान विचारधारा और मानवता की भलाई के संदेश को हर वर्ग तथा विशेष रूप से नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ड्रोन शो जैसी आधुनिक और अनूठी प्रस्तुति इस संदेश को युवा पीढ़ी से जोड़ने का प्रभावशाली माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि यह ड्रोन शो केवल आकाश में रोशनियों और आकृतियों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि श्री गुरु रविदास महाराज जी के समानता, साझीवालता और मानव सम्मान के अमर संदेश को लोगों के दिलों तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि गुरु जी की विचारधारा आज के समय में भी समाज को आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर दाना मंडी निहाल सिंह वाला में बड़ी संख्या में संगत और क्षेत्रवासियों का एकत्रीकरण हुआ। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरों से पहुंची संगत ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ ड्रोन शो का आनंद लिया। जैसे ही आकाश में ड्रोन के माध्यम से गुरु जी के जीवन और दर्शन से संबंधित दृश्य उभरने शुरू हुए, पूरा वातावरण श्रद्धा और आध्यात्मिक भावना से भर गया। बड़ी संख्या में संगत की उपस्थिति ने समारोह को और भी प्रभावशाली एवं यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ अल्मोड़ा का ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला

15 Sep 2026

VIDEO: मोस्टा देवता और महाकाली का आशीर्वाद लेने पहुंचे हजारों लोग, विधि-विधान से उठा डोला

15 Sep 2026

VIDEO: चंपावत के विकास की भावी दिशा पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श

15 Sep 2026

VIDEO: 30 साल पुरानी पेयजल व सीवर लाइन को बदलने के निर्देश

15 Sep 2026

VIDEO: कबड्डी और खो-खो में न्याय पंचायत कुंडेश्वरी मारी बाजी

विज्ञापन

VIDEO: गणेश महोत्सव में भजनों की धूम, भावविभोर हुए श्रद्धालु

15 Sep 2026

VIDEO: गणेश प्राकटय महोत्सव में गणेश जी को माला पहनाने नाचते गाते लाए भक्त

15 Sep 2026
विज्ञापन

बीके अस्पताल में सुरक्षा कर्मी बिना वर्दी ड्यूटी पर

15 Sep 2026

बहुत गर्म खाने-पीने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

15 Sep 2026

हाथरस में आयुष चिकित्सकों ने मानदेय बढ़ाने को सौंपा ज्ञापन

15 Sep 2026

छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, मचा कोहराम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में पांचवें स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन

15 Sep 2026

छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, मचा कोहराम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

कानपुर: लाल बंगला में गणेश महोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा

15 Sep 2026

मुजफ्फरनगर: गालियां देने पर वृद्ध को लाठी-डंडों से पीटा, कुछ देर बाद घर में मिला शव

15 Sep 2026

ग्रेप लागू होने से पहले नगर निगम ने शुरू की तैयारी

15 Sep 2026

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर मंत्री गौरव गौतम ने की समीक्षा बैठक

15 Sep 2026

खुले सीवर में गिरी 4 साल की बच्ची दीपांशी की मौत

15 Sep 2026

गुरुग्राम हिट एंड रन केस: कल्याण के दोस्त ने नहीं रुकने के पीछे की बताई वजह

15 Sep 2026

गणेश महोत्सव में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की शिरकत

15 Sep 2026

कानपुर: रमेश अवस्थी बोले- नवरात्रि से पहले शहर की सड़कें दुरुस्त करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

15 Sep 2026

जालंधर कोर्ट परिसर की छत से दो बदमाशों ने लगाई छलांग, टूटी टांगों में कोर्ट में पेशी

15 Sep 2026

VIDEO: गणेश महोत्सव में बही भक्ति की धारा, प्रस्तुत किए गए भजन

15 Sep 2026

VIDEO: मगन बिहारी हत्याकांड: विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मृतक की पत्नी को सौंपा दो लाख का चेक

15 Sep 2026

सीएसजेएमयू के रेडियोलॉजी छात्र ने दी जान, महिला मित्र ने छात्र के पिता को फोन कर कही थी अपमानजनक बात

15 Sep 2026

वीडियो: फतेहपुर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन, जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

15 Sep 2026

गांव गुराना में 18 वर्षीय युवती की मौत का मामला: अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम, परिजनों ने देर शाम दफनाया; पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार

15 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed