{"_id":"6aa68ba5f48f17f7df0e73a2","slug":"video-shots-fired-at-punjabi-singer-gulab-sidhus-house-in-barnala-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरानाला में पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरानाला में पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस
पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के जिला बरनाला के गांव फरवाही के घर के बाहर बीती रात फायरिंग हुई। फायरिंग की घटना के बाद बरनाला पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए स्टाफ बरनाला समेत विभिन्न पुलिस थानों की टीमें गठित की गई हैं, जो फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद बरनाला के एसपी संजीव गोयल और सीआईए स्टाफ बरनाला के इंचार्ज बलजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने गुलाब सिद्धू के परिवार के सदस्यों से भी घटना को लेकर जानकारी हासिल की।
पुलिस के अनुसार, गुलाब सिद्धू को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं। इन धमकियों के मद्देनजर बरनाला पुलिस की ओर से उनकी सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसके बावजूद घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे। वह पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर थे, जबकि फायरिंग के समय उनके परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे।
पुलिस टीमों द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फायरिंग के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।