{"_id":"6ad8b157392f9ecf3e0bf9bf","slug":"video-sculptor-from-moga-creates-a-7-foot-tall-statue-of-parvinder-singh-jhota-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा के मूर्तिकार ने तैयार की 7 फीट ऊंची परविंदर सिंह झोटा की प्रतिमा, परिवार को करेंगे समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा के मूर्तिकार ने तैयार की 7 फीट ऊंची परविंदर सिंह झोटा की प्रतिमा, परिवार को करेंगे समर्पित
मानसा निवासी एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद उनके लिए इंसाफ की मांग को लेकर पंजाब भर में लोग उनके परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इसी बीच मोगा जिले के गांव घल कलां निवासी मूर्तिकार मंजीत सिंह और उनका परिवार परमिंदर सिंह झोटा की 7 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार कर रहा है। यह प्रतिमा उनके परिवार को समर्पित की जाएगी। मूर्तिकार मंजीत सिंह इससे पहले भी कई प्रतिमाएं तैयार कर चुके हैं, जिनके चलते वह चर्चा में रहे हैं। अब परमिंदर सिंह झोटा की प्रतिमा बनाने को लेकर एक बार फिर उनकी चर्चा हो रही है। मंजीत सिंह और उनका परिवार इस प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। मूर्तिकार के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के भीतर प्रतिमा तैयार करके परमिंदर सिंह झोटा के परिवार को सौंप दी जाएगी।
मूर्तिकार मनजीत सिंह ने बताया कि परमिंदर सिंह झोटा एक बेहद अच्छे इंसान थे, जिन्होंने पंजाब के युवाओं को नशे से बचाने के लिए संघर्ष करते हुए अपनी जान गंवा दी। उन्होंने कहा कि उनका परिवार अपनी कला के माध्यम से पंजाब के इस वीर सपूत परमिंदर सिंह झोटा को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। मनजीत सिंह ने बताया कि पिछले 2 से 3 दिनों से झोटा की प्रतिमा बनाने का काम शुरू किया गया है। अगले 3 से 4 दिनों में सात फीट ऊंची प्रतिमा तैयार कर उनके परिवार को सौंप दी जाएगी। इसके बाद इस प्रतिमा को मानसा में स्थापित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।